TS CET Exam Date 2021: तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन ने टीएस कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2021 की संशोधित परीक्षा तिथि जारी कर दी है। इससे पहले राज्य सरकार न कोरोना महामारी दूसरी लहर की वजह से TS EAMCET 2021, TS PGECET 2021 और TS ECET 2021 परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। अब इन परीक्षाओं में शामिल होने वले छात्र डिटेल जानकारी TSCHE की आधिकारिक वेबसाइट tsche.ac.in पर जाकर हासिल कर सकते हैं। आज तेलंगाना के शिक्षा मंत्री ने आज संशोधित टीएस सीईटी परीक्षा तिथि 2021 की घोषणा की। ताजा अपडेट के मुताबिक TS EAMCET 2021 प्रवेश परीक्षा 3 अगस्त, 2021 से शुरू होगी और 25 अगस्त, 2021 को समाप्त होगी। हालांकि, TS PECET 2021 की परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।