5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP B.ED Form 2025: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जल्द ऐसे करें आवेदन, अंतिम तारीख है नजदीक

UP B.ED Form: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन या मास्टर की डिग्री होनी चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 21 Mar 2025, 1:03 PM IST

UP B.ED Form 2025

UP B.ED Form 2025

UP BEd JEE 2025: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। यदि आपने अब तक आवेदन नहीं किया है, तो जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें। आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 जून 2025 निर्धारित की गई है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 फरवरी 2025 से शुरू हुई थी। शुरुआत में आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2025 थी, जिसे पहले 25 मार्च और फिर 25 जून 2025 तक बढ़ा दिया गया। इस वर्ष यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी द्वारा किया जा रहा है।

यह खबर पढ़ें:- India Post GDS Merit List 2025: कब जारी होगा जीडीएस 1st मेरिट लिस्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

UP BEd 2025 application form date: जान लें जरुरी तारीख


नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 6 फरवरी 2025
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि: 15 फरवरी 2025
आवेदन की अंतिम तिथि (बिना विलंब शुल्क): 25 मार्च 2025
लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि: 26 मार्च से 1 अप्रैल 2025
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 14 अप्रैल 2025
परीक्षा तिथि: 20 अप्रैल 2025

यह खबर पढ़ें:-BHU निर्माण के लिए काशी नरेश ने रख दी थी अजीब-ओ-गरीब शर्त, पंडित मदन मोहन मालवीय ने पूरा कर बनवाया प्रसिद्ध विश्वविद्यालय

UP B.ED Form 2025: ऐसे कर सकते हैं आवेदन

आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in वेबसाइट पर जाएं।


वेबसाइट के होमपेज पर "UP BEd JEE 2025 रजिस्ट्रेशन" लिंक पर क्लिक करें।


आवश्यक विवरण भरकर खुद को रजिस्टर करें।


आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें।


आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।


आवेदन शुल्क जमा करें।


फॉर्म को सबमिट करने के बाद, उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

UP BEd 2025 Registration Form: इतना देना होगा आवेदन शुल्क


आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1,400 (लेट फीस के साथ 2,000) रूपये आवेदन शुल्क के तौर पर देने होंगे। वहीं यूपी के एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवार को 700 (लेट फीस के साथ 1,000) और अन्य राज्यों के एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 1,400 (लेट फीस के साथ 2,000) रूपये देने होंगे।

UP B.ED Form 2025: ये होनी चाहिए योग्यता


आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन या मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही एससी/एसटी वर्ग को न्यूनतम 45% अंकों के साथ ग्रेजुएशन या मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। बीई/बीटेक अभ्यर्थी के पास गणित और साइंस विषयों के साथ कम से कम 55% अंक होना अनिवार्य है। ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

यह खबर पढ़ें:-RSMSSB:10वीं पास के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका, राजस्थान में 50 हजार से अधिक चतुर्थ श्रेणी पदों के भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू