UP Board News: यूपी बोर्ड यानि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC) अपलोड करने से जुड़े नियम में बदलाव किया है। अब स्कूलों को केवल उन्हीं छात्रों की TC वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी जो किसी अन्य विद्यालय से स्थानांतरित होकर आए हैं। इस बदलाव से ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों को बड़ी राहत मिलेगी जिन्हें अब हर छात्र की टीसी अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी।