
UPPSC Exam Calendar 2025
UPPSC: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने वर्ष 2025 के लिए नया परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर परीक्षा कैलेंडर देख सकते हैं। यह कैलेंडर आज, 28 जनवरी को जारी किया गया है। इस कैलेंडर में संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा, संयुक्त राज्य/वरिष्ठ अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा), स्टाफ नर्स, लेक्चरर और अन्य पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तारीख दी गई है।
सम्मिलित राज्य कृषि सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024: 23 मार्च 2025
सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024: 20 अप्रैल 2025
सम्मिलित राज्य/वरिष्ठ अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024: 29 जून 2025
सम्मिलित राज्य/वरिष्ठ अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025: 12 अक्टूबर 2025
उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी (सेंट्रलाइज्ड) सर्विस असिस्टेंट रजिस्ट्रार परीक्षा 2024: 2 मार्च 2025
कंबाइंड स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस (मुख्य) परीक्षा 2024: 28 सितंबर 2025
वास्तुकला और नियोजन सहायक (प्रारंभिक) परीक्षा 2024: 18 अक्टूबर 2025
स्टाफ नर्स यूनानी (मुख्य) परीक्षा 2023: 16 फरवरी 2025
स्टाफ नर्स आयुर्वेदिक (मुख्य) परीक्षा 2023: 23 फरवरी 2025
यह खबर भी पढ़ें:-REET Result: रीट लेवल-2 का रिवाइज्ड रिजल्ट हुआ जारी
सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर "UPPSC परीक्षा कैलेंडर 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
क्लिक करने के बाद एक नई PDF फाइल खुलेगी, जिसमें सभी परीक्षाओं की तारीखें देखी जा सकती हैं।
PDF फाइल को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
Updated on:
28 Jan 2025 08:46 pm
Published on:
28 Jan 2025 08:45 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
