31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPSC 2020 Results : बिहार के शुभम कुमार रहे टॉपर, भोपाल की जागृति दूसरे स्थान पर

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2020 के परिणाम जारी कर दिया गया है। देश की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में बिहार के शुभम कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 25 Sep 2021, 1:33 PM IST

UPSC

UPSC

UPSC 2020 Results : संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2020 के परिणाम जारी कर दिया गया है। देश की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में बिहार के शुभम कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया है। शुभम ने एंथ्रोपोलॉजी वैकल्पिक विषय से परीक्षा दी थी। इसके बाद भोपाल की जागृति अवस्थी ने दूसरा और अंकिता जैन ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इस परीक्षा में कुल 761 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है।

जनवरी में हुई थी लिखित परीक्षा:—
यूपीएससी ने जनवरी 2021 में सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services exam) की लिखित परीक्षा आयोजित की थी। अगस्त-सितंबर 2021 में पर्सनालिटी टेस्ट का आयोजन किया गया था। जिसके परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर घोषित किए गए हैं। यूपीएसससी सीएसई 2020 फाइनल रिजल्ट में कुल 25 अभ्यर्थियों ने टॉप किया है जिसमें 13 पुरुष और 12 महिला अभ्यर्थी हैं।


शुभम कुमार रहे टॉपर:—
सिविल सेवा परीक्षा में शुभम कुमार (Roll No. 1519294) ने प्रथम स्थान हासिल किया है। शुभम ने एंथ्रोपोलॉजी वैकल्पिक विषय से परीक्षा दी थी। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद यूपीएससी की परीक्षा दी है। महिला अभ्यर्थियों में जागृति अवस्थी (Roll No. 0415262) टॉपर हैं, जबकि ओवरऑल में इन्हें सेकंड रैंक प्राप्त हुई है। उन्होंने वैकल्पिक विषय के रूप में समाजशास्त्र को चुना था। जागृति ने एमएएनआईटी भोपाल से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में बीटे की डिग्री हासिल की थी।

ऐसे चेक करें UPSC CSE Main Result 2020:—
— सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाएं।
— होम पेज पर 'Whats New' सेक्शन में 'Civil Services (Main) Examination, 2020' पर क्लिक करें।
— इसके बाद स्क्रीन पर चयनित उम्मीदवारों की सूची के साथ एक पीडीएफ फाइल दिखाई देगी।
— अब सीएसई मुख्य परिणाम डाउनलोड करें, आगे के लिए एक प्रिंट आउट लेकर रखें।

यह भी पढ़ें:— REET 2021 New Admit Card: रीट परीक्षा का नया एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
10,40,060 अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन:—
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 में 10,40,060 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिसमें मात्र 4,82,770 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा में भाग लिया था। वहीं सीएसई प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले कुल अभ्यर्थियों की संख्या 10564 थी।

यह भी पढ़ें:— UPSC NDA/NA Exam 2021: महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें अप्लाई

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा