गुजरात में 15 लाख पक्के घर बनाए, 66 लाख किसानों को मिल रहा लाभ : जेपी नड्डा
भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने बुधवार को गुजरात के बोटाद में एक रैली को संबोधित किया। नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने पीएम आवास योजना के तहत पूरे देश में 3.07 करोड़ 'पक्के' घर बनाए और गुजरात में 15 लाख घर बनाए गए। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 11.78 करोड़ किसानों को हर चौथे महीने 2000 रुपये दिए जा रहे हैं। गुजरात में 66 लाख किसानों को यह लाभ मिल रहा है।