
अखिलेश यादव ने करहल से किया नामांकन
UP Assembly Elections 2022: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को करहल विधानसभा से समाजवादी पार्टी से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर अखिलेश के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने ट्विट किया-करहल से नामांकन पर प्रिय अखिलेश को बधाई और रिकार्ड मतों से अग्रिम जीत की शुभकामनाएं। जनता का आर्शीवाद और दुआएं आपके साथ हैं। बाइस में आपके नेतृत्व में सपा गठबंधन सरकार कामयाबी की नयी इबारत लिखेेगी और गरीबों व मजलूमों के सपने आप साकार करेंगे। यशस्वी भव:। जबकि, बेटे अर्जुन यादव ने समाजवादी रथ में बैठे अखिलेश यादव की फोटो शेयर करते हुए टिवट किया-आदरणीय पिताजी नामांकन दाखिल करने जाते हुए।
क्या कहा अखिलेश ने
अखिलेश ने ट्वीट किया- ये नामिनेशन एक मिशन है, क्योंकि यूपी का ये चुनाव प्रदेश और देश की अगली सदी का इतिहास लिखेगा। आइए प्रोग्रेसिव सोच के साथ सकारात्मक राजनीति के इस आंदोलन का हिस्सा ले। नकारात्मक राजनीति को हराएं भी, हटाएं भी।
बेटे अर्जुन यादव ने किया ट्वीट
अखिलेश यादव के बेटे अर्जुन यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट से फोटो ट्वीट कर लिखा, "आदरणीय पिताजी नामांकन दाखिल करने जाते हुए।"
शिवपाल यादव ने ट्वीट कर दी अग्रिम शुभकामना
चाचा शिवपाल यादव ने भी इस मौके पर ट्वीट कर भतीजे अखिलेश यादव को अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा,"करहल से नामांकन पर प्रिय अखिलेश को बधाई और रिकॉर्ड मतों से जीत की अग्रिम शुभकामनाएं। जनता का आशीर्वाद और दुआएं आपके साथ है। बाईस में आपके नेतृत्व में सपा गठबंधन सरकार कामयाबी की नई इबारत लिखेगी और गरीबों व मजलूमों के सपने को आप साकार करेंगे। यशस्वी भव..."
रथ की हनुमान मंदिर में पूजा
अपने पैतृक गांव इटावा के सैफई से करहल विधानसभा सीट के लिए नामांकन कराने को मैनपुरी के लिए रवाना होने के लिए अखिलेश यादव जिस विजय रथ से पहुंचे उसकी हनुमान मंदिर में पूजा की गई। इसके बाद अखिलेश इस गुलाबी रंग की विजय रथ पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।
30 किमी के सफर में जमकर स्वागत
सैफई से करहल के बीच करीब 30 किमी की दूरी पर अखिलेश का जगह जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया। गुलाबी रंग के विजय रथ पर सवार सपा अध्यक्ष हाथ हिला कर जनता का अभिवादन करते रहे। सैकड़ों वाहन के काफिले के बीच सड़कों पर उमड़ी भीड़ के चलते विजय रथ के करीब एक बजे मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंची। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम थे।
रथ में सवार थे भतीजे तेज प्रताप यादव
अखिलेश के विजय रथ पर करहल से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके शोभन सिंह सवार रहे। इसके अलावा विजय रथ में पूर्व सांसद और अखिलेश के भतीजे तेज प्रताप भी सवार हुए। विजय रथ को अखिलेश के निजी सचिव गजेन्द्र खुद चला रहे थे।
अपर्णा हो सकती हैं भाजपा उम्मीदवार
करहल में चुनाव के तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होना है। कांग्रेस ने इस सीट से ज्ञानवती यादव को और बसपा ने कुलदीप नारायण को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार का नाम अभी घोषित नहीं हुआ है। चर्चा है कि बीजेपी अखिलेश के खिलाफ उनके परिवार की सदस्य अपर्णा यादव को उतार सकती है
Published on:
31 Jan 2022 02:41 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
