28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चाचा श‍िवपाल जल्द साथ आएंगे, उनका होगा पूरा सम्मान : अखिलेश यादव

- समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मिलन के इंतजार में राजनीतिक पार्टी के नेताओं और जानकार इंतजार कर रहे हैं कि कब वो घड़ी आएगी जब चचा भतीजे साथ साथ चलेंगे। पर आज एक कार्यक्रम समाजवादी पार्टी सुप्रीमो ने एक इशारा किया है...

less than 1 minute read
Google source verification
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का एक बड़ा और गर्म मुद्दा अखिलेश यादव और शिवपाल यादव की दोस्ती पर टिका है। सभी दलों की निगाहें इन दोनों पर लगी हुईं हैं। क्योंकि अगर इन दोनों पार्टिंयों का गठबंधन या विलय होगा तो निश्चित ही सत्ता पक्ष सहित कई पार्टियों को नुकसान पहुंच सकता है। लेकिन वह कब साथ आएंगे इस पर सस्पेंस बना हुआ है। इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि, चाचा श‍िवपाल जल्द साथ आएंगे। अभी तो विधान सभा चुनाव बहुत दूर है।

एक टीवी कार्यक्रम में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि, चाचा शिवपाल का पूरा सम्मान होगा। जल्द ही वह पार्टी के साथ होंगे। समाजवादी पार्टी उनका पूरा सम्मान करेगी।

कब खत्म होगा सस्पेंस :- गठबंधन की डेडलाइन का सस्पेंस कब खत्म होगा इस सवाल का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, अभी विधानसभा चुनाव बहुत दूर है तो डेडलाइन कैसे होगी। मुलायम सिंह यादव का 22 नवंबर को जन्मदिन है पर इस दिन कोई पॉलिटिकल एक्टिविटी नहीं होगी। शिवपाल यादव ने कहा था, कि अगर अखिलेश यादव उनके करीबियों को टिकट देने का वादा करें तो वह अपनी पार्टी के विलय को भी तैयार हैं।

शिवपाल-अखिलेश गठबंधन का इंतजार :-Uttar Pradesh Assembly elections 2022 शिवपाल यादव ने सपा से अलग होकर 2018 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाई थी। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर शिवपाल यादव ने सपा से गठबंधन करने को लेकर कई बार अपनी बात सामने रखी है। पर सीधे तौर पर अभी तक कोई उत्तर नहीं मिला है। शिवपाल तो यहां तक कह चुके हैं कि अगर 25 फीसदी सीटें मिलीं तो समाजवादी पार्टी के साथ आ सकता हूं।

कंगना रनौत के बयान पर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हुई नाराज कहा, माफी मांगें

Story Loader