
Amit Palekar will be the CM face of AAP in Goa
गोवा विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को आम आदमी पार्टी ने अपने मुख्यमंत्री प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया। ये घोषणा आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की। उन्होंने बताया कि जैसा ही हमने पहले ही गोवा की जनता को वादा किया था कि सीएम उम्मीदवार ऐसा व्यक्ति होगा जिसके दिल में गोवा बसता होगा। ऐसा ही नया चेहरा है अमित पालेकर। भंडारी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले अमित पालेकर का राजनीति में ये पहला पड़ाव है। अरविंद केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि गोवा की जनता आम आदमी पार्टी और अमित पालेकर को बढ़चढ़कर अपना वोट देगी।
बुधवार को गोवा में आप ने अपने सीएम चेहरे की घोषणा कर दी। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अमित पालेकर ने कोरोना काल में हर जाति हर धर्म की सेवा की है। दिसंबर में ओल्ड गोवा में क्रिश्चन समाज के लोगों के लिए उन्होंने आमरण अनशन तक किया। अमित निश्चित रूप से राजनीति के लिए नया चेहरा हैं। लेकिन गोवा के लिए वे लंबे समय से काम करते आ रहे हैं। लोगों के हक के लिए लड़ना हो या फिर उनकी मदद अमित पालेकर हमेशा आगे रहे हैं।
यह भी पढ़ें - AAP के सर्वे में नवजोत सिंह सिद्धू भी जनता की पसंद, जानिए कितने फीसदी वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे
केजरीवाल ने कहा कि, अब तक पालेकर ने राजनीति नहीं की। मुझे लगता है इससे अच्छा गोवा के लिए सीएम चेहरा नहीं मिल सकता। मुझे उम्मीद है गोवा के लोग अमित पालेकर को भारी बहुमत देकर मुख्यमंत्री बनाएंगे।
दिल्ली के तर्ज पर होगा गोवा का विकास
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के तर्ज पर ही गोवा का भी विकास होगा। उन्होंने कि हमने दिल्ली में स्कूल, हॉस्पिटल और बिजली को लेकर जो काम किया है वो हर कोई जानता है। ये तीन चीजें गोवा के घर-घर तक पहुंच चुकी है। लोग समझ चुके हैं कि वोट की ताकत क्या होती है। वोट के जरिए उन्हें अपने लिए सुविधाएं लेना है तो सही वोट करना जरूरी है।
बदलाव चाहता है गोवा
बीजेपी और कांग्रेस जैसी पार्टियों ने गोवा के लोगों को साथ सिर्फ छलावा किया है। लोगों के विकास, रोजगार से लेकर इन राजनीतिक दलों ने अब तक कुछ नहीं किया। लेकिन आप की सरकार आते ही लोगों को बुनियादी सुविधाओं का अधिकार दिया जाएगा। गोवा जनता अब अपने अधिकारों के लिए वोट करेगी। यही वजह है कि गोवा के लोग अब बदलाव चाहते हैं।
गोवा में आम आदमी पार्टी नई है। इसलिए हम नए लोगों को टिकट दे रहे हैं। गोवा में आम आदमी पार्टी का चेहरा भी नया है। ये चेहरा ऐसा है जिसके दिल में गोवा बसता है, जिसका दिल गोवा के लिए धड़कता है। एक ऐसा शख्स जो सबको साथ लेकर चलेगा। चाहे वो किसी भी जाति के हो। चाहे वो नॉर्थ गोवा के हों या साउथ गोवा के हों। हर तबके को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।
यह भी पढ़ें - कौन हैं भगवंत मान, जाने सबकुछ
भंडारी समाज से सिर्फ ढाई वर्ष बना सीएम
अमित पालेकर भंडारी समाज से हैं। लेकिन अब तक गोवा में भंडारी समाज में न्याय ना मिलने की कसक है। 60 साल में इस समाज से सिर्फ एक बार ढाई साल के लिए सीएम बना था। इस समाज में डीप हर्ट है कि हमारे किसी व्यक्ति को सीएम क्यों नहीं बनाया जाता।
जब हमने इस समाज से सीएम चेहरा देने की बात की तो हम पर जाति की राजनीति का आरोप लगा। लेकिन हम जाति की राजनीति नहीं कर रहे बल्कि जाति की बाधा को दूर कर रहे हैं। भंडारी समाज के लोगों ने गोवा के विकास में अहम योगदान दिया है। ऐसे में उनको क्यों वंचित रखा गया?
Published on:
19 Jan 2022, 12:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.