
सपाइयों से डरती नहीं हूं, जंगल का राजा शेर होता है, मगर शिकार शेरनी ही करती है : अपर्णा यादव
भाजपा नेता अपर्णा यादव ने कहाकि, जब राजपूतों की सेनाएं युद्ध के लिए निकलती थीं तो यादव उनका नेतृत्व किया करते थे। अब समय आ गया है कि पूरी बिरादरी भाजपा का साथ देकर पीएम मोदी और सीएम योगी के हाथों को मजबूत करें। अपर्णा यादव ने कहा कि, यादव हूं, शेरनी हूं, सपाइयों से डरती नहीं हूं। जंगल का राजा शेर होता है, मगर शिकार शेरनी ही करती है। उन्होंने यादव बिरादरी के लोगों से आह्वान किया कि धर्मयुद्ध में भाजपा के राष्ट्रवाद के रथ पर सवार होकर पूरे जिले में कमल खिलाकर भाजपा को बड़ी जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। ये बात मौथरी गांव में तब कही जब उनके कार्यक्रम में कुछ कार्यकर्ता विरोध में नारेबाजी कर रहे थे।
अपर्णा यादव सभा में लगे मुर्दाबाद के नारे
बाराबंकी में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए अपर्णा यादव ने बाराबंकी सीट पर मौथरी, भिटौली में जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहाकि, धर्मयुद्ध में जिले की सभी सीटों पर यादव बिरादरी भाजपा को जिताने में आगे आए। इस मौके पर मौथरी गांव में कार्यक्रम के दौरान सपा समर्थकों ने मुर्दाबाद और अन्य नारेबाजी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इसके बाद उनका तेवर और तीखा हो गया।
बिना भेदभाव के विकास कार्यों में जुटी है भाजपा
अपर्णा यादव ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में छह एक्सप्रेस-वे, साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरी, किसानों का 36 हजार करोड़ रुपए की कर्जमाफी, 45 लाख गरीबों को आवास उपलब्ध कराकर यह साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों में जुटी है।
Published on:
04 Feb 2022 03:24 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
