
नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के बीच आज यानी गुरुवार को असम में प्रथम चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। असम में 27 मार्च को विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान होना है। इसके लिए चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि मतदान भारी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाएगा।
आपको बता दें कि देश के पांच राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समेत सभी दलों ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। असम में भाजपा और कांग्रेस ने जहां चुनावी बाजी जीतने में पूरी शक्ति के साथ चुनाव प्रचार किया। वहीं, पश्चिम बंगाल में भाजपा और सत्ताधारी दल टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। भाजपा ने यहां 200 सीट जीतने का दावा किया है।
Updated on:
25 Mar 2021 07:32 pm
Published on:
25 Mar 2021 06:57 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
