
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह
नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव ( Assam Assembly Elections 2021 ) के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। 47 सीटों पर 267 उम्मीदवारों के भाग्य फैसला जनता अपने मतों के जरिए करेगी। सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से पहले ही पोलिंग बूथों पर लंबी कतार लगातार लोग अपना वोट डालने के खड़े थे, जो बताता है लोगों में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह है।
इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने असमवासियों को एक खास बात याद दिलाई। यही नहीं इसके साथ ही उन्होंने असम की जनता से एक अपील भी की।
यह भी पढ़ेंः Assam Assembly Elections 2021 पहले चरण की ऐसी सीटें जहां जीत-हार का अंतर महज 5 हजार वोटों से कम रहा
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा- कई वर्षों से असम मेरा दूसरा घर है। 1991 से 2019 तक 28 वर्षों तक राज्यसभा में असम का प्रतिनिधित्व करना मेरा सौभाग्य था।
असम के लोगों ने मुझे पांच वर्ष के लिए वित्त मंत्री और 10 वर्षों के लिए प्रधानमंत्री के रूप में हमारे देश की सेवा करने में सक्षम बनाया।
पूर्व पीएम ने कहा कि, विधान सभा चुनाव में एक बार फिर से आपके लिए मतदान का समय आ गया है। असम के लोगों ने उग्रवाद और अशांति की लंबी अवधि के दौरान भयानक पीड़ा सहन की है। यही वजह है कि अब आपको समझदारी से मतदान करना चाहिए। आपके कीमती वोट ही आपके साथ असम का भविष्य भी तय करेंगे।
असम की शांति और विकास को लगा गंभीर झटका
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि 2001 से 2016 तक स्वर्गीय तरुण गोगोई के नेतृत्व में असम ने शांति और विकास की दिशा में एक नई शुरुआत की। हालांकि, अब इसे बहुत गंभीर झटका लग रहा है।
समाज को धर्म, संस्कृति और भाषा के आधार पर विभाजित किया जा रहा है। आम आदमी के मूल अधिकारों को नकारा जा रहा है। तनाव और भय का माहौल है।
डॉ. सिंह ने कहा कि, आपको भारतीय संविधान और लोकतंत्र के सिद्धांतों को लागू करने वाले सरकार के पक्ष में मतदान करना चाहिए।
आपको उस सरकार को वोट देना चाहिए जो हर समुदाय के प्रत्येक नागरिक की देखभाल करेगी और समावेशी विकास सुनिश्चित करेगी। आपको एक ऐसी सरकार को वोट देना चाहिए जो असम को फिर से शांति और विकास के रास्ते पर ले जाएगा।
आपको बता दें कि असम में 126 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 47 सीटों पर 27 मार्च को रहा है, जबकि दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान 6 अप्रैल को होगा। जबकि नतीजे 2 मई को आएंगे।
Published on:
27 Mar 2021 07:53 am
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
