25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Assam Assembly Elections 2021: पहले चरण की ऐसी सीटें जहां जीत-हार का अंतर महज 5 हजार से कम रहा

Assam Assembly Elections 2021 पहले चरण में 47 सीटों पर 267 उम्मीदवार के लिए डाले जाएंगे वोट, पांच सीटें जहां जीत का अंतर रहा 5 हजार से भी कम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 26 Mar 2021, 2:32 PM IST

Assam Assembly Elections 2021

असम विधानसभा चुनाव 2021

नई दिल्ली। असम विधानसभा चुनाव ( Assam Assembly Elections 2021 ) के पहले चरण का मतदान 27 मार्च को होना है। पहले चरण में 47 सीटों पर 267 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। वैसे तो पहले चरण में भी कड़ी टक्कर बीजेपी एवं सहयोगी और कांग्रेस गठबंधन के बीच ही मानी जा रही है।

लेकिन पिछले चुनाव के परिणामों पर गौर करें तो बीजेपी के लिए ये चरण काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि इसी चरण में बीजेपी ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। वहीं इस चरण में कुछ सीटें ऐसी हैं जहां जीत का अंतर भी पांच हजार मतों से कम रहा।

यह भी पढ़ेँः Assam Assembly Elections 2021 मतदान से पहले ऐसे ऑनलाइन डाउनलोड करें अपनी वोटर स्लिप, होगा ये फायदा

असम विधानसभा चुनाव ( Assam Assembly Elections 2021 ) में पहले चरण के मतदान में अब कुछ घंटों का वक्त बचा है। इसके साथ ही शनिवार शाम पांच बजे 267 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। इनमें कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे।

वहीं चुनाव के पहले चरण के मतदान की बात करें तो इसमें कुछ सीटें ऐसी है जो उम्मीदवारों की जीत-हार में काफी कम अंतर वाली सीटें हैं।

जीत-हार में 5000 से कम अंतर वाली सीटें
वर्ष 2016 में 10 सीटें ऐसी रहीं जहां जीत-हार के बीच का अंतर पांच हजार से भी कम मतों का रहा।
जबकि इसे पहले के चुनाव यानी 2011 में ऐसी सीटों की संख्या 9 थी, जहां जीत-हार का अंतर पांच हजार से नीचे ही रहा।

2006 में सबसे ज्यादा सीटों पर ये अंतर देखने को मिला। इस वर्ष हुए चुनाव परिणाम में 23 सीटें ऐसी रहीं जहां जीत के लिए पांच हजार से भी कम वोट निर्णायक रहे।

ये 5 प्रमुख सीटें जहां जीत का अंतर कम
असम के पहले चरण में जिन सीटों पर चुनाव हो रहा है उनमें से पांच प्रमुख सीटें जहां जीत का अंतर काफी कम रहा। ये सीटें है अमगुरी, लखीमपुर, डूम डूमा और थोवरा।

इस सीट पर सिर्फ 542 वोट से मिली जीत
पिछले चुनाव परिणाम पर गौर करें तो पहले चरण के मतदान के दौरान शिवसागर विधानसभा सीट ऐसी रही जहां जीत का अंतर महज 524 वोंट का रहा।

यह भी पढ़ेंः Assam Assembly Elections 2021: दूसरे चरण के प्रचार में जुटी बीजेपी, ये दिग्गज कर रहे तूफानी प्रचार

यहां कांग्रेस के प्रणब कुमार गोगोई ने 542 वोटों से जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी की सुरभि रोजकोनवार को हराया था। प्रणब कुमार को जहां 48584 वोट मिले वहीं सुरभि राजकोनवार को 48042 वोट हासिल हुए थे।

पिछले चुनाव में बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टी असम गण परिषद ने 35 सीटों पर कब्जा जमाया था। इनमें से सिर्फ बीजेपी ने 27 सीटें जीती थीं। इनमें से 18 सीटों पर जीत का अंतर 20 हजार मतों से ज्यादा रहा।

आइए पढ़ेंः Assam Assembly Elections 2021 - Bhartiya Janta Party (BJP) Full Candidates List