15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Assam assembly elections 2021 : पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए राहुल गांधी आज तिनसुकिया में करेंगे रैली

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर आज असम पहुंच रहे हैं। इस दौरान वो तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

Mar 19, 2021

rahul gandhi

राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर आज असम पहुंच रहे हैं।

नई दिल्ली। चुनाव आयोग की ओर से असम विधानसभा चुनाव 2021 कार्यक्रमों की घोषणा करने के बाद पहली बार पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज असम पहुंचेंगे और तिनसुकिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। असम के सियासी मैदान में राहुल गांधी की एंट्री से आरोप—प्रत्यारोप का सिलसिला भी तेज होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :Assam Assembly Elections 2021: भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 15 सदस्‍यों को निष्कासित किया

छात्रों और चाय बागानकर्मियों से भी करेंगे बात

कांग्रेस की सत्ता में वापसी के लिहाज से राहुल गांधी के असम दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। दो दिवसीय दौरे के तहत राहुल गांधी तीन चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी छात्रों और चाय बागान कर्मियों से भी बात करेंगे। आज सवा दो बजे तिनसुकिया के डुमडूमा में राहुल की रैली है।

यह भी पढ़ें :Assam Assembly Elections 2021: पीएम मोदी को लेकर सुरजेवाला ने कही बड़ी बात, लॉन्च किया थीम सॉन्ग

कल पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला था हमला

बता दें कि गुुरुवार को करीमगंज से पीएम मोदी ने बीजेपी के अपनी चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी। उन्होंने असम के लोगों के बीच पीएम कांग्रेस पर हमला बोला था। पीएम मोदी ने कहा था कि पूर्वोत्तर क्षेत्र भारत का प्रमुख विकास केंद्र होगा। उन्होंने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति और गलत नीतियों और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।