5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

16 मार्च को पंजाब के सीएम पद की शपथ लेंगे भगवंत मान, दिल्ली में केजरीवाल और सिसोदिया से मुलाकात के बाद हुआ फैसला

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन के साथ देश की राजनीतिक को एक नई दिशा दे दी है। वहीं इस जीत के बाद अब भगवंत मान पंजाब के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली में पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से मुलाकात की।

2 min read
Google source verification
Bhagwant Mann will take oath as Punjab Chief Minister on March 16

Bhagwant Mann will take oath as Punjab Chief Minister on March 16

पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान किस दिन सीएम पद की शपथ लेंगे इसका ऐलान हो गया है। भगवंत मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। खास बात यह है कि मान ये शपथ राजभवन में नहीं बल्कि भगत सिंह के गांव में लेंगे। बता दें कि गुरुवार को पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की आंधी में सभी दल धराशायी हो गए। वहीं दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भगवंत मान दिल्ली दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से मुलाकात की।


भगवंत मान की केजरीवाल और सिसोदिया से मुलाकात के बाद ही उनके शपथ लेने की तारीख का ऐलान किया गया। माना जा रहा है कि भगवंत मान के साथ अन्य मंत्री भी उसी दिन ही शपथ लेंगे।

यह भी पढ़ें - Punjab Elections Result 2022: पंजाब के नतीजे भारतीय राजनीति के भविष्य के लिए अहम

13 को अमृतसर में रोड शो करेंगे केजरीवाल

इससे पहले 13 मार्च को आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान अमृतसर में रोड शो करेंगे. मान इस समय दिल्ली में हैं और उन्होंने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की. इस मौके पर ‘आप’ नेता राघव चड्ढा भी मौजूद थे।


भगत सिंह के पैतृक गांव में लेंगे शपथ

भगवंत मान ने गुरुवार को कहा था कि शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में नहीं, बल्कि खटकरकलां में आयोजित किया जाएगा। खटकरकलां, शहीद भगत सिंह का पैतृक गांव है, जो शहीद भगत सिंह नगर जिले में स्थित है। दरअसल भगवंत मान भगत सिंह के शुरू से ही प्रशंसक रहे हैं। कई मौकों पर वे भगत सिंह को अपनी प्रेरणा भी बता चुके हैं। यही नहीं वो कई बार भगत सिंह की तरह कपड़े पहने भी नजर आते हैं।


भगवंत मान ने गुरुवार को संगरूर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'आप लोगों को खुला निमंत्रण दे रहा हूं। पहले शपथ समारोह महलों में होते थे, लेकिन अब ये समारोह शहीदों के गांवों में होंगे। हम खटकरकलां में शपथ लेंगे।'


इतने मतों से जीते मान

पंजाब विधान सभा चुनाव में आप ने राज्य की 117 विधानसभा सीट में से 92 पर जीत दर्ज की है। वहीं भगवंत मान की बात करें तो उन्होंने धूरी विधानसभा सीट से 58,206 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की है।

यह भी पढ़ें - राजभवन में नहीं शहीद भगत सिंह के गांव में सीएम पद की शपथ लेंगे भगवंत मान