12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजियाबाद में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे सीएम योगी, चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का पहला रोड शो

भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ की तरफ से आएंगे। जिन्हें सुबह करीब 10 बजे काद्राबाद पुलिस चौकी पर भव्य स्वागत के साथ रिसीव किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
yogi_road_show.jpg

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज शाम गाजियाबाद में एक रोड शो होने वाला है। जिसके लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुटा हुआ है। तो वहीं, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10 बजे मेरठ की तरफ से मोदीनगर की तरफ प्रस्थान करेंगे। सीएम के साथ उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, कई केंद्रीय मंत्रियों के अलावा सभी विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री योगी को कादराबाद पुलिस चौकी के पास रिसीव किया जाएगा। सीएम योगी का मोदीनगर तक करीब 14 जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। मोदीनगर में सीएम एक सभा को भी संबोधित करेंगे। करीब 2 घंटे मोदीनगर में रहने के बाद सीएम योगी मुरादनगर पहुंचेंगे। जहां मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा और एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

यह भी पढ़ें : सिपाही ने एसपी ऑफिस में सिंदूर से भरी गर्लफ्रेंड की मांग, तीन महीने पहले हुई थी पहली मुलाकात


भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ की तरफ से आएंगे। जिन्हें सुबह करीब 10 बजे काद्राबाद पुलिस चौकी पर भव्य स्वागत के साथ रिसीव किया जाएगा। करीब 12 बजे मुख्यमंत्री मोदीनगर पहुंचेंगे जहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला मुरादनगर के लिए रवाना होगा। करीब डेढ़ घंटे के दौरान मुख्यमंत्री मुरादनगर में भी एक सभा को संबोधित करेंगे। वहां से एक्सप्रेस-वे पेरिफेरल के रास्ते मुख्यमंत्री का काफिला लोनी के लिए पहुंचेगा। लोनी में भी एक सभा को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें: नोएडा-गाजियाबाद समेत यूपी में तेजी से पांव पसार रहा है कोरोना, नोएडा में पिछले 24 घंटे में मिले 11 नए मामले

उन्होंने बताया कि शाम करीब 4 बजे के आस-पास मुख्यमंत्री साहिबाबाद विधानसभा में प्रवेश करेंगे। साहिबाबाद विधानसभा में एक सभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री करीब 4 बजे गाजियाबाद अंबेडकर रोड स्थित कालका गढ़ी चौक पर पहुंचेंगे। जहां से उनका रोड शो शुरू होगा और ठाकुरदरा पर रोड शो का समापन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले में सैकड़ों जगह मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा।