11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर चुनाव में भाजपा को हराऊंगा : अखिलेश यादव

Constitution Day 2021 - संविधान दिवस 2021 को यूपी में पूरे जोर शोर के साथ मनाया गया। पर इस अवसर पर राजनीतिक दलों ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ऐलान किया कि, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर चुनाव में भाजपा को हराऊंगा।

2 min read
Google source verification
क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर चुनाव में भाजपा को हराऊंगा : अखिलेश यादव

क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर चुनाव में भाजपा को हराऊंगा : अखिलेश यादव

आजमगढ़. समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने संविधान दिवस के मौके पर यह ऐलान किया कि, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर चुनाव में भाजपा को हराऊंगा। हमारा दल एक गुलदस्ता है, जिसमें रालोद, अपना दल जैसे कई अलग अलग रंग के फूल हैं।

चाचा शिवपाल को पूरा सम्मान मिलेगा :- समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को आजमगढ़ में कोयलसा ब्लाक स्थित तोनारी गांव में सपा जिला अध्यक्ष हवलदार यादव के भतीजी की शादी में शामिल हुए। इस अवसर अखिलेश यादव ने एक बड़ा बयान दिया कि, चाचा शिवपाल सपा में आएं तो पूरा सम्मान मिलेगा।

अच्छी छवि के लोगों का स्वागत :- बसपा छोड़ चुके विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली संबंधी सवाल पर अखिलेश यादव ने कहाकि, अच्छी छवि के लोगों का वह स्वागत करेंगे।

कृषि बिल भाजपा का गलत फैसला :- किसान बिल वापस लेने के सवाल पर अखिलेश यादव कहाकि, यह कृषि बिल लाना ही भाजपा का गलत फैसला था। भाजपा के साथ न जनता है और न ही किसान।

बिल मिलते ही लोगों को लगता है करंट :- बिजली और महंगाई पर योगी सरकार को घेरते हुए अखिलेश यादव ने कहाकि दोनों ही मुद्दे पर सरकार जवाब देने से बच रही है। बिजली का बिल इतना बढ़ा दिया गया कि बिल मिलते ही लोगों को करंट लगता है।

सिर्फ टैबलेट देने की बात कह रहे है योगी जी :-Uttar Pradesh Assembly elections 2022 छात्रों को टैबलेट देने के योगी सरकार के फैसले पर अखिलेश यादव ने कहाकि, योगी जी सिर्फ टैबलेट देने की बात कह रहे, जिसका आप सब आशय समझ ही रहे होंगे।

दलितों और पिछड़ों के साथ है सपा :- बसपा को घेरते हुए सपा सुप्रीमो ने कहाकि सपा दलितों और पिछड़ों के साथ है। आज संविधान दिवस के दिन हमारी पार्टी डा. आंबेडकर को याद कर रही है।

किसानों के अडिग सत्याग्रह व भाजपा के अत्याचार के लिए जाना जाएगा किसान आंदोलन: प्रियंका गांधी