14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Assembly Elections 2022 :बेटे का टिकट कटने के सदमे से 6 बार विधायक रहे सपा नेता की हुई मौत, समर्थकों में शोक की लहर

UP Assembly Elections 2022 : समाजवादी पार्टी से बाराबंकी के दिग्गज नेता रहे हड़हा राजघराने से संबंध रखने वाले राजा राजीव सिंह का सोमवार को लखनऊ में निधन हो गया। वे अपने बेटे रितेश सिंह रिंकू का सपा से टिकट कट जाने से आहत थे। मुलायम व अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे राजा राजीव कुमार सिंह बाराबंकी के दरियाबाद से छह बार विधायक रहे। 65 वर्षीय राजीव कुमार सिंह को इस बार समाजवादी पार्टी ने टिकट नहीं दिया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Amit Tiwari

Jan 31, 2022

raja_1.jpg

UP Assembly Elections 2022 : लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले की दरियाबाद विधानसभा सीट से टिकट कटने के सदमे से समाजवादी पार्टी के नेता राजा राजीव सिंह की सदमे से मौत हो गई। 26 सालों तक विधायक रहे सपा नेता व हड़हा स्टेट के राजा राजीव कुमार सिंह 2017 में मोदी लहर में दरियाबाद विधानसभा सीट से बीजेपी के युवा प्रत्याशी सतीश चंद शर्मा से चुनाव हार गए थे। राजीव सिंह इस बार समाजवादी पार्टी से अपने बेटे रितेश सिंह के लिए इस सीट से टिकट मांग रहे थे। लेकिन सपा ने उनके बेटे रितेश सिंह ‘ रिंकू’ का टिकट काटकर उनकी जगह पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। बेटे का टिकट कटने के बाद राजा पूर्व मंत्री राजा राजीव सिंह की तबीयत बिगड़ गई थी. जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया थाढ जहां पर सोमवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

हड़हा राजघराने से रखते थे संबंध

बता दें कि हड़हा राजघराने के राजा राजीव कुमार सिंह दरियाबाद विधानसभा सीट से छह बार विधायक निर्वाचित हुए। राजा राजीव सिंह ने पहला विधानसभा चुनाव निर्दलीय लड़ा और जीता। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की। 1991 और 1993 के चुनाव में राजीव कुमार सिंह को हार का सामना करना पड़ा 1996 में राजीव कुमार सिंह ने कमल का दामन थाम लिया और भाजपा के टिकट पर 1996 में जीत दर्ज की। 2002 में भी वह भाजपा से विधायक चुने गए। इसके बाद 2007 में उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। लेकिन 2017 के चुनाव में वह भाजपा के सतीश चंद शर्मा से चुनाव हार गये थे।

सपा ने अरविंद सिंह गोप को दिया टिकट

राजा राजीव सिंह 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से दरियाबाद सीट से अपने बेटे रितेश सिंह रिंकू के लिए टिकट मांग रहे थे। लेकिन सपा ने इस सीट पर बड़ा उलटफेर करते हुए उनकी जगह पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप को प्रत्याशी घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े: टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस नेता आत्महत्या करने पहुंचा कांग्रेस कार्यालय, फिल्मी स्टाइल में निकाला गैस का पाइप

बेटे का टिकट कटने से लगा सदमा

बेटे रितेश सिंह का टिकट कटने से दुखी राजा राजीव सिंह को गहरा सदमा लगा और दो दिन पहले उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें आनन-फानन लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल लेकर आये। आईसीयू में भर्ती राजा राजीव सिंह की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।

दो दिन पहले जताई थी नाराजगी

बेटे का टिकट कटने पर दो दिन पहले अपने हड़हा आवास पर सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी के खिलाफ राजा राजीव कुमार सिंह ने नाराजगी जताई थी। वहीं राजा राजीव कुमार सिंह की मौत से समर्थकों में शोक की लहर दौड़ है।