
Uttar Pradesh Assembly Election 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश की राजनीति में नए-नए रंग देखने को मिल रहे हैं। जहां लखनऊ में एक गांव में लोगों ने नेताओं से बंदर भगाने की मांग रखी तो वहीं मैनपुरीमें कांग्रेस नेता ने टिकट न मिलने पर आत्महत्या की धमकी दी है। इससे पहले कई नेताओं के टिकट करने के बाद रोने के वीडियो वायरल हुए हैं।
नेता ने दी आत्महत्या की धमकी
मैनपुरी किशनी विधानसभा सीट से टिकट न मिलने पर कांग्रेस नेता दीपचंद भारती ने आत्महत्या की धमकी दी है। टिकट न मिलने की सूचना मिलने के बाद भी दीपचंद भारतीय कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए और वहां पर सीएनजी कार के टैंक से पाइप निकाल कर आत्महत्या करने की धमकी दी। इस दौरान दीपचंद के हाथ में माचिस भी मौजूद थी।
लोगों ने दी पुलिस की सूचना
मौके पर मौजूद लोगों ने दीपचंद को यह करते देख लोगों ने शोर मचाया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपचंद को समझा-बुझाकर घर वापस भेज दिया। बताते चलें दीपचंद शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हैं और कांग्रेस से किशनी विधानसभा सीट पर टिकट मांग रहे थे। लेकिन कांग्रेस ने दीप चंद की जगह डॉ विजय नारायण सिंह को प्रत्याशी घोषित किया। जिसकी जानकारी मिलने के बाद दीपचंद भारती कांग्रेस कार्यालय आत्महत्या करने के लिए पहुंच गए।
लगाया आरोप
हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद दीपचंद ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के कई नेताओं ने पांच लाख रुपये लेकर टिकट दिलाने का काम किया है। पार्टी में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं दी जा रही है। दीपचंद की आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर सीओ सिटी अमर बहादुर सहित कोतवाल व फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। कांग्रेस नेता दीपचंद ने कांग्रेस पर काफी देर तक हंगामा किया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने के बाद दीपचंद को समझा-बुझाकर बाहर भेज दिया गया।
Updated on:
31 Jan 2022, 11:40 AM IST
Published on:
31 Jan 2022, 11:39 AM IST
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.