24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या राजा से पति के हार का बदला ले पाएंगी बीजेपी प्रत्याशी सिंधुजा मिश्रा, पुरानी अदावत की है दास्तां

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 सिंधुजा मिश्रा ने एमए, बीएड व एलएलबी की पढ़ाई की है और वर्तमान में हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं। वर्ष 2014 में सिंधुजा मिश्रा ने विश्वनाथगंज से विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन हार का सामना करना पड़ा था वहीं वर्ष 2009 में कॉपरेटिव बैंक इस चुनाव में सिंधुजा मिश्रा ने रघुराज प्रताप सिंह के समर्थक को मात दी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Mishra

•

Updated: 31 Jan 2022, 10:49 AM IST

raja.jpg

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 उत्तर प्रदेश की राजनीति में बाहुबली छवि के बड़े नेता माने जाने वाले रघुराज प्रताप सिंह को कुंडा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सिंधुजा मिश्रा चुनौती देंगी। जहां एक ओर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के लिए भाजपा प्रत्याशी सिंधुजा मित्र चुनौती बनी हुई है वहीं दूसरी ओर राजा भैया के सामने सिंधुजा मिश्रा को भी थोड़ा दबाव जरूर महसूस हो रहा होगा। बताते चलें रघुराज प्रताप सिंह 1993 से लगातार इस सीट विधायक बनते आ रहे हैं।

पति के हार का बदला लेंगी सिंधुजा

इस बार भारतीय जनता पार्टी ने सिंधुजा मिश्रा को रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है। ऐसे में सिंधुजा मिश्रा के सामने यह चुनौती बनी हुई है कि वह अपने पति की हार का बदला रघुराज प्रताप सिंह से ले पाती हैं या नहीं। बताते चलें सिंधुजा मिश्रा से पहले उनके पति शिव प्रकाश मिश्रा (सेनानी) दो बार रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं और दोनों बार उन्हें रघुराज प्रताप सिंह से करारी हार मिली है। सबसे पहले शिव प्रताप मिश्रा ने 2004 में बसपा के टिकट से चुनाव लड़ा और हार गए। इसके बाद वर्ष 2012 में फिर से शिव प्रसाद मिश्रा ने रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ ताल ठोकी, लेकिन इस बार भी यह रिकॉर्ड मतों से राजा से हार गए। मिश्रा की पत्नी सिंधुजा मिश्रा रघुराज प्रताप सिंह को भाजपा के टिकट से चुनौती दे रही हैं।

पेशे से वकील हैं सिंधुजा

सिंधुजा मिश्रा ने एमए, बीएड व एलएलबी की पढ़ाई की है और वर्तमान में हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं। वर्ष 2014 में सिंधुजा मिश्रा ने विश्वनाथगंज से विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन हार का सामना करना पड़ा था वहीं वर्ष 2009 में कॉपरेटिव बैंक इस चुनाव में सिंधुजा मिश्रा ने रघुराज प्रताप सिंह के समर्थक को मात दी थी।

राजा का करीबी गुलशन भी मैदान में

इस बार रघुराज प्रताप सिंह के सामने कई चुनौतियां हैं जहां समाजवादी पार्टी ने रघुराज प्रताप सिंह के कभी करीबी रहे गुलशन यादव को मैदान में उतारा है वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने सिंधुजा मिश्रा को रघुराज प्रताप सिंह को मात देने की जिम्मेदारी दी है। सिंधुजा मिश्रा के पति शिव प्रकाश मिश्रा पिछले लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय हैं और दो बार चुनाव भी लड़ चुके हैं। ऐसे में रघुराज प्रताप सिंह के सामने इस बार के विधानसभा चुनाव में दो चुनौतियां हैं।

ये भी पढ़ें: दो महिलाओं ने दी राजा भैया को चुनौती, विरोध में खड़ा गुलशन कभी था दाहिना हाथ