
UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपराधियों की हरकत पर अलीगढ़ के मशहूर मजबूत ताले की तरह अपराधों पर नियंत्रण स्थापित किया है। आज अपराधी जेल के सीखचों के पीछे चले गए हैं तथा माफिया उत्तर प्रदेश को छोड़कर भाग गए है। उप मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ जनपद के अतरौली एवं बरौली विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्धजनो, समाजसेवियो, भाजपा के पदाधिकारियों के साथ प्रभावी मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि अतरौली भाजपा की श्रद्धास्थली इसलिए है कि यहां का कण-कण स्व. कल्याण सिंह जी की सेवा का गवाह बन गया है। यहां का हर व्यक्ति उनके लिए वीआईपी होता था। इस संवाद में भाग लेनेवाला मतदाता प्रभावी मतदाता इसलिए है कि एक व्यक्ति एक हजार लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। कल्याण सिंह को पद्मविभूषण का सम्मान देकर सरकार ने उनकी देश और प्रदेश के लिए की गई जनसेवा का वास्तव में सही सम्मान किया है।
आज प्रदेश में कानून का राज है। अलीगढ कभी एक्सपोर्ट के लिए जाना जाता था। यहां का भाईचारा मशहूर था, किंतु कुछ कारणों से अलीगढ़ का संबंध कुछ अराजक तत्वों की कारगुजारीओं के कारण बदनाम होने लगा। विरोधी दलों की सरकारों ने न केवल भाईचारा खत्म किया बल्कि यहां पर साम्प्रदायिकता का जहर घोलने का काम किया। यहां का अमन-चैन समाप्ति की ओर हो गया। ऐसे समय में विकास की अवधारणा लेकर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश में आई।
उन्होंने तुलनात्मक आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि जब भाजपा सरकार प्रदेश में आई तो बेरोजगारी की दर 17.4 प्रतिशत थी, जो घटकर 4.9 प्रतिशत इसलिए हो गई क्योंकि उत्तर प्रदेश में साढ़े चार लाख लोगों को नौकरी देने तथा साढ़े तीन लाख लोगों को संविदा पर नौकरी देने का काम भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि 61 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार देने का काम भाजपा सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि आज नोएडा इलेक्ट्रानिक हब बन गया है, तो जेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है।
भविष्य में बजट का बहुत बड़ा भाग जेवर एयरपोर्ट से प्राप्त आय से आएगा। आज गुजरात की विकासात्मक उपलब्धियो की बराबरी की ओर उत्तर प्रदेश बढ़ रहा है। आज दिल्ली की तरह यूपी की सड़कें चमचमाती दिखाई पड़ती है। गडढो में सड़क या सड़क में गड्ढा यह कहावत पिछली सरकारों के समय कही जाती थी, किंतु अब 40 मिनट में दिल्ली से मेरठ पहुंचा जा सकता है। उन्होने बताया कि मेरठ में कुछ लोग उन्हें धन्यवाद देने इसलिए आए थे कि मेरठ दिल्ली मार्ग केा बनने से जाम से मुक्ति और इस रास्ते को कम समय पर पूरा करने का चौधरी चरणसिंह का सपना भाजपा सरकार ने पूरा कर दिया है।
Published on:
29 Jan 2022 09:02 am
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
