7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujrat Elections 2022 : जामनगर नॉर्थ से भाजपा प्रत्याशी रिवाबा जडेजा ने बेहद बेबाकी से कहा, मेरे लिए बूस्टर डोज हैं रवींद्र जडेजा

गुजरात विधानसभा चुनाव में जामनगर नॉर्थ से भाजपा प्रत्याशी रिवाबा जडेजा ने पति रवींद्र जडेजा से मिले सपोर्ट पर बेहद बेबाकी से बात की। रिवाबा जडेजा ने कहाकि, रवींद्र जडेजा मेरे लिए बूस्टर डोज हैं। रिवाबा जडेजा क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी हैं। और उनके ननद का नाम नैना हैं। वह कांग्रेस की नेता हैं।

2 min read
Google source verification
rivaba_jadeja.jpg

Gujrat Assembly Elections 2022 : जामनगर नॉर्थ से भाजपा प्रत्याशी रिवाबा जडेजा ने बेहद बेबाकी से कहा, मेरे लिए बूस्टर डोज हैं रवींद्र जडेजा

Gujarat Election 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव में जामनगर नॉर्थ से मशहूर क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा चुनाव लड़ रहीं हैं। रिवाबा जडेजा ने एक सवाल के जवाब में कहाकि, रवींद्र जडेजा मेरे लिए बूस्टर डोज हैं। उन्होंने कहाकि, जामनगर नॉर्थ ननद-भाभी की कोई लड़ाई नहीं है। हम दोनों अलग-अलग विचारधाराओं पर विश्वास करते हैं। रविंद्र जडेजा की बहन नैना भी राजनीति में हैं। नैना, जामनगर में महिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही है। इसलिए यह संभावनाएं व्यक्त की जारी है कि, अलग अलग पार्टियों में होने की वजह से उनके बीच चुनाव को लेकर तनाव है।

नॉमिनेशन के वक्त रवींद्र मेरे साथ थे

गुजरात विधानसभा चुनाव में जामनगर नॉर्थ से भाजपा प्रत्याशी रिवाबा जडेजा ने पति रवींद्र जडेजा से मिले सपोर्ट पर बेहद बेबाकी से बात की। कहाकि, जब मैं नॉमिनेशन के लिए जा रही थी, उस वक्त रवींद्र जडेजा मेरे साथ थे और उन्होंने हर समय पर मेरा साथ दिया है। उन्हें उनके पति का पूरा समर्थन है।

शादी के बाद भी अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं महिलाएं

क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी व जामनगर नॉर्थ से भाजपा प्रत्याशी रिवाबा जडेजा ने कहा कि, मैं ऐसी महिलाओं और दंपत्तियों को प्रेरित करना चाहती हूं और कहना चाहती हूं कि महिलाएं शादी के बाद भी अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं।

यह भी पढ़े - Gujarat Election BJP Candidate List : मशहूर क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी को जामनगर नॉर्थ से टिकट, जानें रिवाबा जडेजा कौन हैं?

गुजरात को त्रिकोणीय चुनाव मोड स्वीकार नहीं

भाजपा प्रत्याशी रिवाबा जडेजा ने कहा कि, गुजरात ने कभी भी त्रिकोणीय चुनाव मोड को स्वीकार नहीं किया है। एक पार्टी जो गुजरात में आई ही नहीं है और विकास कार्य नहीं किया है, उसे लोग कैसे पसंद कर सकते हैं।

आप पर कैसे करेंगे भरोसा?

आप पर सवाल उठाते हुए रिवाबा जडेजा ने कहा कि, अगर आपने कुछ नहीं किया है तो लोग आप पर भरोसा कैसे करेंगे? आप भाजपा के विकास कार्यों को देख सकते हैं। लोग भाजपा और उनके प्रत्याशियों पर भरोसा करते हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022

गुजरात विधानसभा में 182 सीटें हैं। राज्य में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहला चरण 1 दिसंबर, दूसरा चरण 5 दिसंबर को होगा। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। चुनाव 2017 भाजपा को 99 सीट और कांग्रेस को 80 सीटें मिली थी। भाजपा पिछले 27 वर्षों से गुजरात में सत्ता में है।

यह भी पढ़े -क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा को मिला भाजपा का टिकट जानें क्या कहा