5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Manipur Assembly Elections Result 2022: 3 बार के सीएम ओकराम से लेकर बिरेन सिंह तक, इन हॉट सीट पर होगा रोचक मुकाबला

Manipur Assembly Elections Result 2022: इस बार मणिपुर की कुछ सीटों पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। साल 2017 के चुनाव में मणिपुर के वर्तामान मुख्यमंत्री नोंगथोम्बम बिरेन सिंह हिंगांग सीट से विधायक चुने गए थे। एन. बिरेन सिंह इस सीट से वे लगातार 4 बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं।

2 min read
Google source verification
Manipur Assembly Elections 2022 Result

Manipur Assembly Elections 2022 Result

Manipur Assembly Elections Result 2022: 60 विधानसभा सीटों वाले मणिपुर में 15 साल तक कांग्रेस का शासन रहा। इसे कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा, लेकिन भाजपा ने उसमें सेंध मार दी। 2017 के चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। लेकिन भाजपा ने 21 सीटों के बावजूद सियासी गणित से क्षेत्रीय दलों को जोड़कर सरकार बना ली थी। इस बार मणिपुर की कुछ सीटों पर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। कांग्रेस की सत्ता में वापसी का जिम्मा इबोबी सिंह के कंधे पर ही माना जा रहा है। थौबल से चुनाव लड़ रहे है।

हिंगांग विधानसभा सीट एन. बिरेन सिंह का दबदबा
साल 2017 के चुनाव में मणिपुर के वर्तामान मुख्यमंत्री नोंगथोम्बम बिरेन सिंह हिंगांग सीट से विधायक चुने गए थे। एन. बिरेन सिंह इस सीट से वे लगातार 4 बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। साल 2017 के चुनाव में उन्होने तृणमूल कांग्रेस के पी. शरदचंद्र सिंह को हराया था। साल 2012 के चुनाव के समय एन. बिरेन सिंह कांग्रेस पार्टी में थे। इस चुनाव में उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के एन. रतन कापू मीतेई को 2,.082 मतों से हराया था। एन. बिरेन सिंह को इस चुनाव में कुल 11,872 वोट मिले थे।

यह भी पढ़ें - Manipur Assembly Elections Result 2022: इस बार महिलाओं के पास मौका, रच सकती है इतिहास



निर्दलीय MLA से 3 बार CM तक ओकराम इबोबी (थौबल)
निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पहली बार वर्ष 1984 में विधानसभा चुनावों में जीतने के बाद ओकराम इबोबी सिंह विधानसभा पहुंचे। साल 1990 में वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ दोबारा विधानसभा पहुंचे। अपने इस कार्यकाल में उन्हें मणिपुर राज्य में उद्योग मंत्रालय के साथ-साथ नगर प्रशासन, आवास और शहरी विकास मंत्रालय प्रदान किया गया. 2002 में वह फिर एक बार कांग्रेस के टिकट से जीतने के बाद विधानसभा सदस्य बने जिसके बाद उन्हें मणिपुर का मुख्यमंत्री चुना गया।

यह भी पढ़ें - Manipur Assembly Elections Result 2022: 3 बार के सीएम ओकराम से लेकर बिरेन सिंह तक, इन हॉट सीट पर होगा रोचक मुकाबला


ओकराम हेनरी वांगखेई सीट
ओकराम हेनरी मणिपुर के बड़े राजनीतिक चेहरों में से एक हैं। वांगखेई सीट पर ओकराम हेनरी का काफी प्रभाव है। मणिपुर में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। ओकराम के सामने NPP से यमखम इरेबोट सिंह, INC से राजकुमार प्रियोबार्ता सिंह और JDU की तरफ से थांगजाम अरुणकुमार चुनावी मैदान में है।

गाइखंगम नुंगबा सीट
गाइखंगम मणिपुर के बड़े राजनीतिक चेहरों में से एक हैं। नुंगबा सीट पर गाइखंगम का काफी प्रभाव है। मणिपुर में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। स्नातक तक पढाई करने वाले गाइखंगम कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ रहे है।

कोंठौजम गोविंददास सिंह बिश्नुपुर सीट
कोंठौजम गोविंददास सिंह मणिपुर के बड़े राजनीतिक चेहरों में से एक हैं। बिश्नुपुर सीट पर कोंठौजम गोविंददास सिंह का काफी प्रभाव है। मणिपुर में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। कभी बिष्णुपुर निर्वाचन क्षेत्र सहित मणिपुर की अधिकांश सीटों पर कांग्रेस का भारी प्रभुत्व था। लेकिन वे बीजेपी की ओर से चुनाव लड़ रहे है।