12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिमाचल के नतीजे देख कांग्रेस हाईकमान हुआ एक्टिव, विधायकों को चंडीगढ़ शिफ्ट करने की तैयारी

Himachal Election Results : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझानों में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। भारतीय जनता पार्टी जहां 31 सीटों पर आगे चल रही हैं। वहीं कांग्रेस 33 सीटों पर आगे चल रही है। हिमाचल में मुकाबला बेहद करीबी होने के चलते जोड़-तोड़ की राजनीति होने की संभावना है। इसे देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने विधायकों अन्य किसी प्रदेश में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
himachal-election-results-2022-congress-afraid-to-bjp-for-mla-breaking.jpg

हिमाचल के नतीजे देख कांग्रेस हाईकमान हुआ एक्टिव।

Himachal Election Results : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में एक्जिट पोल की तरह कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी जहां 31 सीटों पर आगे चल रही हैं तो वहीं कांग्रेस 33 सीटों पर आगे है। बता दें कि हिमाचल विधानसभा में कुछ 68 सीट हैं यानी किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए कुल 35 सीटें चाहिए। हिमाचल में मुकाबला बेहद करीबी होने के चलते जोड़-तोड़ की राजनीति होने की संभावना है। ऐसे में कांग्रेस हाईकमान एक्टिव मोड में आ गया है। पार्टी हाईकमान ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर हुड्डा को अलर्ट कर दिया है।

बताया जा रहा है कि बहुमत मिलने की स्थिति में कांग्रेस के सभी विधायकों को चंडीगढ़ या फिर कहीं और शिफ्ट किया जा सकता है। दरअसल, कांग्रेस हाईकमान को को डर सता रहा है कि जिस तरह से मुकाबल बेहद करीबी चल रहा है, ऐसे में भाजपा उसके विधायकों को तोड़ने का प्रयास कर सकती है। केंद्र में सरकार होने के कारण भाजपा विधायकों को प्रभावित कर सकती है।

आपसी खींचतान का फायदा उठा सकती है भाजपा

हिमाचल कांग्रेस में इसके अलावा भीतरी खींचतान भी चल रही है। बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और सुखविंदर सिंह सुक्खू के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान की स्थिति है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी इस आपसी खींचतान का फायदा उठाते हुए कुछ विधायकों को कैबिनेट में शामिल करने का लालच देकर तोड़ सकती है। कुल मिलाकर चुनाव परिणाम देख कांग्रेस सहमी हुई है और विधायकों को बचाने की योजना बना रही है।

यह भी पढ़े - हिमाचल चुनाव रिजल्ट: भाजपा के कई मंत्री रूझानों में पीछे

कांग्रेस ने कहा जारी रहेगी परम्परा

गौरतलब हो कि हिमाचल विधानसभा की कुल 68 सीट में से 44 पर भारतीय जनता पार्टी ने 2017 में जीत हासिल की थी। इस बार भी बीजेपी की तरफ से जीत का दावा करते हुए लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की बात कही है। इसके साथ ही बीजेपी ने सत्ता बदलने के रिवाज को भी खत्म करने की बात कही थी। जबकि कांग्रेस ने कहा है कि राज बदलने की परम्परा हिमाचल में जारी रहेगी।

यह भी पढ़े - हिमाचल चुनाव रिजल्ट: रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर