
हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम समेत भाजपा-कांग्रेस के ये प्रत्याशी जीते।
Himachal Pradesh Elections Result 2022 : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिराज विधानसभा सीट पर जीत हासिल कर ली है। जबकि उनके 11 में से 7 मंत्रियों की कांग्रेस प्रत्याशियों से कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। अब तक के रुझानों में कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ी बढ़त बना ली है। कांग्रेस अभी तक 39 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी 26 सीटों पर आगे हैं। इस तरह अब कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में परम्परा को आगे बढ़ाते हुए सरकार बनाने की स्थिति में नजर आ रही है।
कहां से कौन जीता
- सिराज विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जीते।
- सुंदर नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राकेश कुमार जीते।
- मंडी सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा जीते।
- चिंतपूर्णी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन सिंह बबूल जीते।
- सारकाघाट से भाजपा प्रत्याशी दिलीप ठाकुर जीते।
- कसरोग से भाजपा प्रत्याशी दीप राज जीते।
- ऊन से कांग्रेस प्रत्याशी जीते।
लगातार छटी बार जीते जयराम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच पहला नतीजा सिराज सीट से आया है। जहां निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लगातार छठी बार जीत हासिल की है। उन्होंने अपनी पारम्परिक विधानसभा सीट सिराज से 20,000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है।
यह भी पढ़े - हिमाचल के नतीजे देख कांग्रेस हाईकमान एक्टिव, विधायकों को चंडीगढ़ शिफ्ट करने की तैयारी
हिमाचल में 11 में से 7 मंत्री कांटे के मुकाबले में फंसे
हिमाचल में हर बार की तरह इस बार भी 45 से 75 फीसदी मंत्रियों के चुनाव हार सकते हैं। इस बार भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के 11 में से 7 मंत्रियों की सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। बता दें कि दो मंत्रियों की सीट भी बदली गई। इनमें शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और वन मंत्री राकेश पठानिया शामिल हैं।
यह भी पढ़े - हिमाचल में मिली बढ़त से गदगद कांग्रेस ने किया सरकार बनाने का दावा
Published on:
08 Dec 2022 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
