12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिमाचल में मिली बढ़त से गदगद कांग्रेस ने किया सरकार बनाने का दावा

Himachal Pradesh Elections Result 2022 : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणामों के अब तक के रुझानों में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भले ही परिणाम जो भी रहें, लेकिन कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने का दावा कर दिया है। कांग्रेस की प्रवक्ता साधना भारती बड़ा बयान दिया है। भारती ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।

2 min read
Google source verification
himachal-pradesh-assembly-election-result-2022-congress-spokesperson-sadhna-says-we-are-forming-government.jpg

Himachal Pradesh Elections Result 2022 : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम के लिए मतों की गणना जारी है। अब तक के रुझानों में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा बढ़त बना रही है। भले ही परिणाम जो भी रहें, लेकिन कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने का दावा कर दिया है। इतना ही नहीं पार्टी हाईकमान के आदेश पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंद्धी भूपिंदर सिंह हुड्डा ने प्लानिंग भी शुरू कर दी है। क्योंकि कांग्रेस को मुकाबला करीबी होने पर जोड़-तोड की राजनीति का भी डर सता रहा है।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, कांग्रेस ने भाजपा पर बढ़त बना रखी है। इस बढ़त से कांग्रेस हाईकमान के साथ तमाम नेता और कार्यकर्ता बेहद खुश हैं। इसी बीच कांग्रेस की प्रवक्ता साधना भारती बड़ा बयान दिया है। भारती ने दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा को हराकर कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।

मुख्यमंत्री जयराम को बढ़त

बता दें कि शुरुआती रुझानों में भाजपा को तीन सीटों की बढ़त मिलती नजर आ रही है। अब तक के रुझानों के अनुसार, कांग्रेस जहां 34 सीट पर बढ़त बनाए हुए है तो वहीं भाजपा 31 सीटों पर आगे चल रही है। बल्ह पर जहां कांग्रेस के प्रकाश चौधरी आगे चल रहे हैं तो मंडी जिले की सराज सीट पर मुख्यमंत्री जयराम आगे चल रहे हैं। रुझानों के मुताबिक, जयराम की जीत पक्की है।

यह भी पढ़े -हिमाचल चुनाव रिजल्ट: रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच टक्कर

कांग्रेस शासित राज्य में शिफ्ट होंगे विधायक

हिमाचल में बेहद करीबी मुुकाबला होने के कारण जोड़-तोड़ की राजनीति होने की भी संभावना है। यही वजह है कि कांग्रेस हाईकमान ने एक्टिव मोड पर आते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सूत्रों की मानें तो जीतते ही कांग्रेस विधायकों को चंडीगढ़ या फिर अन्य किसी कांग्रेस शासित राज्य में शिफ्ट किया जा सकता है।

यह भी पढ़े - हिमाचल के नतीजे देख कांग्रेस हाईकमान एक्टिव, विधायकों को चंडीगढ़ शिफ्ट करने की तैयारी