8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी 27 जून को भोपाल में करेंगे चुनावी शंखनाद, कार्यकर्ताओं को देंगे बूथ जीतने का गुरुमंत्र

Madhya Pradesh Elections 2023 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 इस साल के अंत में होंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के जबलपुर दौरे के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश में भाजपा का चुनावी शंखनाद करने जा रहे हैं। पीएम मोदी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का गुरुमंत्र देंगे।

2 min read
Google source verification
pm_modi.jpg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर में जबरदस्त जनसभा की और जनता से पार्टी के जीतने पर पांच गारंटी का वादा भी कर आई है। बताया जा रहा है कि 27 जून को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से देशभर के 10 लाख से ज्यादा बूथों पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे और यह गुरुमंत्र देंगे कि वे अपना-अपना बूथ कैसे मजबूत कर सकते हैं। मध्य प्रदेश में 38 लाख कार्यकर्ता डिजिटली एनरोल्ड हैं। यह कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होंगे। भोपाल से पहले पीएम मोदी धार पहुंचेंगे। मोदी धार से भोपाल पहुंचेंगे। वे भोपाल से वंदेभारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे।



धार के बाद भोपाल पहुंचेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी चुनावी राज्य मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से देशभर के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत ' लक्ष्य को साधने के लिए बूथ जीतने का गुरुमंत्र देंगे। प्रधानमंत्री मोदी अपनी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा एक महीने तक देशभर में चलाये जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत 27 जून को मध्य प्रदेश में रहेंगे। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि पीएम मोदी 27 जून को धार आएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री धार से भोपाल पहुंचकर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

यह भी पढ़ें - मध्य प्रदेश चुनाव : तीसरे दलों से नाता रखने वालों पर भाजपा-कांग्रेस की पैनी नजर

पीएम मोदी से पूछेंगे तीन हजार कार्यकर्ता सवाल

पीएम मोदी के इस कार्यक्रम की सबसे खास बात भोपाल में ही मौजूद पार्टी के तीन हजार के लगभग वो कार्यकर्ता होंगे, जिनका चयन देशभर से किया गया है, जिन्हें न केवल प्रधानमंत्री मोदी के सम्बोधन को सुनने का मौका मिलेगा, बल्कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के साथ संवाद करने और सवाल पूछने का भी मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें - प्रशांत किशोर ने कसा व्यंग्य, बोले - बिहार में मछली की तरह नेता ढूंढ़ रही है BJP

कठिन परीक्षणों के बाद तीन हजार कार्यकर्ताओं का हुआ चयन

विधान सभा चुनाव वाले राज्यों में दस दिनों की खास तैनाती के लिए पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से नाम मांगे थे, इसके लिए छह हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने इच्छा जताई थी। इसमें से कई मापदंडों पर परीक्षण के बाद इन तीन हजार कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाद ये तीन हजार कार्यकर्ता चुनावी राज्यों के उन इलाकों के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां की जिम्मेदारी इनको दी गई है।

बूथ मजबूत बनाने के टिप्स देंगे चयनित कार्यकर्ता

ये चयनित कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्व वाले इलाकों में 10 दिन तक प्रवास कर मंडल स्तर पर जाकर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशानुसार अपना-अपना बूथ मजबूत बनाने के टिप्स देंगे और साथ ही ये भी बताएंगे कि वो मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को किस तरह से जनता के बीच लेकर जाएं।

अमित शाह 22 जून को बालाघाट, 30 जून को खरगोन में रहेंगे नड्डा

केंद्रीय मंत्री अमित शाह 22 जून को बालाघाट आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 जून को खरगोन में होंगे।

यह भी पढ़ें - मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का विस्तार, एक उपाध्यक्ष 15 महासचिव और 50 सचिवों की नियुक्ति