5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Manipur Assembly Elections Result 2022 : मणिपुर में भी कांग्रेस पस्त, अब मुख्य विपक्षी दल का भी दर्जा छिना!

Manipur Assembly Elections Result 2022 : हर बार की तरह इस बार भी मणिपुर में काफी रोमांचक चुनावी मुकाबला देखने को मिला। पिछली बार की तरह इस बार भी भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाती नजर आ रही है। कांग्रेस को सता में वापसी करना तो दूर वह कई राज्यों में मुख्य विपक्ष दल भी नजर नहीं आ रही है।

2 min read
Google source verification
Manipur Assembly Elections Result 2022

Manipur Assembly Elections Result 2022

Manipur Assembly Elections Result 2022 : मणिपुर विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ गए है। भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाती नजर आ रही है। मणिपुर कांग्रेस का गढ़ माना जा रहा था लेकिन पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि अंतिम नतीजे तक बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिले लेकिन बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर आएगी। पिछले एक दशक से कांग्रेस पार्टी हर राज्य से हारती नजर आ रही है। अब पार्टी के सामने एक बड़ी चुनौती सामने आ रही है। कांग्रेस को सता में वापसी करना तो दूर वह कई राज्यों में मुख्य विपक्ष दल भी नजर नहीं आ रही है।

विपक्ष में रहने लायक सीटें भी नहीं मिल रहीं
मणिपुर में विधानसभा की 60 सीटों में 23 से अधिक सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बनाकर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस मात्र 3 सीटों पर ही नजर आ रही है। इन आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस मणिपुर में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका भी खो रही है। इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का बड़ा झटका लगा है। पार्टी के शीर्ष नेताओं के सामने एक बार फिर से बड़ी चुनौती है कि आखिर किस तरह से पार्टी को एक बार फिर से जिंदा किया जाए।

यह भी पढ़ें - Manipur Assembly Elections Result 2022: वाबगई से उषाम देबेन सिंह जीते, कांग्रेस के फजूर रहमान को 50 मतों हराया


जनता ने बीजेपी पर जताया भरोसा
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मणिपुर के लोगों ने सबसे ज्यादा बीजेपी पर विश्वास जताया है। आयोग के अनुसार, बीजेपी को 37.31 प्रतिशत वोट मिले है। जबकि कांग्रेस 16.55 फीसदी वोट ही हासिल कर पाई। वहीं एनपीईपी को 16.27 प्रतिशत वोट मिले है। इस प्रकार से कहा जाता है कि मणिपुर में कांग्रेस की वापसी करने का सपना अब सपना ही रह गया।

यह भी पढ़ें - Manipur Assembly Elections Result 2022 : सीएम बीरेन सिंह ने 24,268 भारी अंतर से जीती हिंगांग सीट


15 साल के नेतृत्व के बाद सिमटी कांग्रेस
आपको बता दे कि मणिपुर में लगातार तीन बार कांग्रेस ने राज किया था। ओकराम इबोबी के नेतृत्व में साल 2002 से लेकर 2017 तक लगातार 15 सालों तक कांग्रेस की सरकार रही। पिछले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस का वोट शेयर कुछ कम जरूर हुआ, लेकिन 15 साल की एंटी इनकंबेंसी भी कांग्रेस का जलवा खत्म नहीं कर पाई और पार्टी ने सबसे ज्यादा 28 सीटें हासिल की।