scriptManipur Assembly Elections Result 2022 : महिलाओं ने रचा इतिहास, पहली बार विधानसभा पहुंचीं 5 महिलाएं | Patrika News
चुनाव

Manipur Assembly Elections Result 2022 : महिलाओं ने रचा इतिहास, पहली बार विधानसभा पहुंचीं 5 महिलाएं

Manipur Assembly Elections Result 2022: मणिपुर में राजनीतिक भागीदारी में महिलाएं पिछड़ती नजर आ रही हैं। विधानसभा चुनाव में इस बार कुल 265 उम्मीदवार में सिर्फ 17 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस बार महिलाओं ने मणिपुर विधानसभा चुनाव में नया इतिहास बनाया है। प्रदेश में पहली बार पांच महिलाएं विधानसभा पहुंची है।

नई दिल्लीMar 11, 2022 / 03:25 pm

Shaitan Prajapat

Manipur Assembly

Manipur Assembly

Manipur Assembly Elections Result 2022 : मणिुपर में ज्यादातर क्षेत्रों में महिलाएं हमेशा सबसे आगे रहती है, पर चुनाव में ऐसा नहीं देखा जाता है। विधानसभा चुनाव के लिए गिनी चुनी महिला प्रत्याशियों को ही मौका दिया जाता है। महिलाओं की यह उपेक्षा इसलिए भी अटपटी दिख रही है, क्योंकि यहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022 में महिलाओं एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। राज्य के चुनावी इतिहास में अब तक का सबसे अधिक पांच महिलाएं चुनी गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में 52 फीसदी यानी 10,57,336 महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं की संख्या 9,90,833 को पार कर लिया है।

 

इन महिलाओं ने बनाया इतिहास
एक रिपोर्ट के अनुसार, एसएस ओलिश (चंदेल), पूर्व मंत्री नेमचा किपगेन (कांगपोकपी), सगोलशेम केबी देवी (नौरिया पखांगलक्पा), सभी भाजपा, और इरेंगबाम नलिनी देवी (ओइनम सीट) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की पुखरामबम सुमति देवी ने अपनी सीटों पर जीत हासिल की। फायरब्रांड महिला नेता और जद (यू) की उम्मीदवार थौनाओजम बृंदा, जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) थीं, यास्कुल निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ीं, लेकिन 4,574 वोट (18.93 प्रतिशत) हासिल करके तीसरे स्थान पर रहीं।

यह भी पढ़ें – Manipur Assembly Elections Result 2022 : मणिपुर में भाजपा को बहुमत, नई सरकार के सामने होेंगी ये चुनौतियां




कुल 265 प्रत्याशियों में 6.42% महिला
इस बार विधानसभा चुनाव में कुल मिलाकर 17 महिला उम्मीदवार मैदान पर उतरी है। विभिन्न दलों से कुल 265 दावेदारों में से 6.42 प्रतिशत है। इस बार महिलाओं को सबसे ज्यादा कांग्रेस मौका दिया है। कांग्रेस की तरफ से चार, सत्तारूढ़ भाजपा और एनपीपी ने तीन-तीन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने दो, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, जनता दल-युनाइटेड और एक स्थानीय पार्टी के एक-एक और दो स्वतंत्र उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतार।

यह भी पढ़ें – Manipur Assembly Elections Result 2022 : किस सीट पर कौन जीता-कौन हारा, जानिए पूरी लिस्ट




साल 2017 में 11 महिलाओं ने लड़ा था चुनाव
आपको बता दें कि इससे पहले साल 2017 के विधानसभा चुनावों में 11 महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। इससे पहले साल 2012 के चुनावों में तीन से नीचे केवल दो ही जीती थीं। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में महिलाओं का प्रदर्शन और उनकी सक्रियता भूमिका में कुछ बदलाव देखने को मिला।

Home / Elections / Manipur Assembly Elections Result 2022 : महिलाओं ने रचा इतिहास, पहली बार विधानसभा पहुंचीं 5 महिलाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो