30 लाख 80 हजार 840 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा के अनुसार सात मार्च को जिले के कुल 30 लाख 80 हजार 840 मतदाता अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। हालांकि इन मतदाताओं में से विकलांग, वयोवृद्ध और अशक्त मतदाताओं से उनके घर पहुंचकर पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान कराया जा चुका है। इसके अलावा चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी भी प्रशिक्षण के दौरान पोस्टल बैलेट से मतदान कर चुके हैं।