27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाईटेक चुनावी जंग: गली-गली घूमेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, स्क्रीन करेगी Attract…

MP Assembly Election 2023 : 2023 के बहाने 2024 पर भाजपा की निगाहें: कम समय में ज्यादा प्रचार के लिए नए तरीके अपना रहीं पार्टियां...

2 min read
Google source verification
mp_assembly_election_new_trend_for_publicity_in_mp.jpg

MP Assembly Election 2023: भाजपा का चुनावी प्रचार अब और हाईटेक हो गया है। पार्टी ने स्पेशल भगवा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन उतारना तय किया है। इन वाहनों से डिजिटल कैम्पेनिंग होगी। इसी पर एलइडी स्क्रीन लगी है और लाउडस्पीकर भी, जिस पर योजनाओं और एमपी के मन में है मोदी व मोदी के मन में है एमपी सॉन्ग भी गूंजेगा।

MP Assembly Election 2023: प्रदेश भाजपा ने फिलहाल इन वाहनों को सभी विधानसभा क्षेत्र में भेजना तय किया है। इस पर प्रचार करने वाले कार्यकर्ता को बूथ सेवक के तौर पर पहचान दी गई है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की फोटो आगे चस्पा है। साथ ही बैक साइड में 2024 के लोकसभा चुनाव को फोकस करते हुए मोदी पर कैंपेनिंग है। यही वाहन लोकसभा चुनाव तक उपयोग में आएंगे। वजह यह कि इस बार विधानसभा चुनाव भी मोदी के चेहरे को फोकस करके हो रहा है, इसलिए एमपी के मन में है मोदी और मोदी के मन में एमपी इस पर पूरा चुनाव प्रचार हो रहा है।

ग्वालियर-चंबल संभाग के लिए हाईटेक गाड़ियां

ग्वालियर-चंबल संभाग में प्रचार के लिए भाजपा की 42 हाईटेक गाडिय़ां आई हैं। इन गाडिय़ों को पहले गरीब कल्याण महा अभियान के पोस्टर से सजाया गया था, लेकिन नेताओं को समझ में ना आने के कारण इसे एमपी के मन में मोदी पोस्टर से सजाया जा रहा है। गाडिय़ों में बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई हैं। इधर, कमलनाथ सरकार की उपलब्धियां बताएगी कांग्रेस कांग्रेस ने भी चुनाव प्रचार का खाका तैयार कर लिया है। उम्मीदवारों के लिए आरोप पत्र तैयार हैं। आरोप पत्र में शिवराज सरकार के कथित घोटाले शामिल हैं। यह बताने का प्रयास है कि 220 महीनों की शिवराज सरकार ने 225 से अधिक घोटाले किए। गरीबों के अनाज से लेकर महाकाल लोक तक में भ्रष्टाचार किया। प्रचार के दौरान कमलनाथ सरकार की उपलब्धियां भी बताई जाएंगी। क्षेत्रीय स्तर पर प्रचार वाहन तैयार हो रहे हैं। कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा के दौरान भी रथ तैयार किए थे। इन रथों का भी चुनाव प्रचार में उपयोग किया जाएगा।