
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सोमवार को सोहागपुर में थे। उन्होंने आमसभा में कहा, कमलनाथ सेठ बहनों के लड़ुआ तक खा गए। राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की जोड़ी को उन्होंने जय तथा वीरू की जोड़ी निरूपित करते हुए कटाक्ष किया। कहा कि शोले फिल्म के जय-वीरू जेल से आए थे। अब समझ लो प्रदेशवासियों राजनीति के ये जय और वीरू आपको लूट लेंगे। सीएम ने कहा, तीर्थयात्रा अब हम हवाई जहाज से करवा रहे हैं।
यह भी कहा - आधी आबादी को पूरा न्याय दिलाने वाला उनका भाई शिवराज हूं मैं। किसने कहा सडक़ नहीं बची है? अब हम किसानों के लिए खेतों तक सडक़ बनवाएंगे। सीएम ने कमलनाथ को बार-बार सेठ कहा। महिलाओं के बीच भजन संध्या में पहुंचे सीएम शिवराज सिंह।
कमलनाथ ने कहा- जनता बखूबी जानती है शिवराज कैसे फिनिशर…
इंदौर. मप्र की आज की तस्वीर सबके सामने है। शिवराज या ठगराज ने हमारे प्रदेश को ठगा है। 18 साल में सब कुछ चौपट है। इन्वेस्टर समिट में कहा गया था कि 33 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट आएगा, लेकिन किसी को प्रदेश पर विश्वास नहीं है। इन्वेस्टमेंट तब आता है, जब निवेशकों का विश्वास हो। शिवराज कैसे फिनिशर हैं, ये जनता जानती है। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को कही। मालूम हो, रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिवराज को एमएस धोनी जैसा फिनिशर बताया था।
लगाए आरोप - नाथ ने कहा कि मप्र का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का गवाह या शिकार है। भ्रष्टाचार की व्यवस्था बन गई है। शिक्षा, स्वास्थ्य, निवेश सब चौपट है। झूठ की मशीन पिछले 5 महीने से डबल स्पीड से चल रही है। नामांकन रैली में प्रत्याशी जीतू पटवारी के साथ कमलनाथ।
Updated on:
31 Oct 2023 08:04 am
Published on:
31 Oct 2023 08:00 am
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
