16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा की प्राथमिकता देखिए, अपना भव्य कार्यालय तैयार किया : प्रियंका गांधी

- भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ सम्मेलन और पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय का आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उद्घाटन किया। इन साथ ही प्रदेश में भाजपा के अपने 62 कार्यालय हो जाएंगे। पर सवाल यह है कि भाजपा कार्यालय के ठीक बगल में शासन की तरफ से 100 बेड का अस्पताल बनाने की घोषणा की गई थी। पर अब तक शिलान्या नहीं हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
भाजपा की प्राथमिकता देखिए, अपना भव्य कार्यालय तैयार किया : प्रियंका गांधी

भाजपा की प्राथमिकता देखिए, अपना भव्य कार्यालय तैयार किया : प्रियंका गांधी

लखनऊ. कानपुर साउथ में भाजपा का भव्य चार मंजिला आफिस महज दो साल में बनकर तैयार हो गया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज इसका उद्घाटन किया। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहाकि, खराब स्वास्थ्य सुविधाओं की वजह से कानपुर की जनता ने कोरोना के दौरान बहुत कष्ट झेले थे। लेकिन भाजपा की प्राथमिकता देखिए: अपना भव्य कार्यालय तैयार कर लिया, मगर जनता के लिए अस्पताल की एक ईंट भी नहीं रखी।

नड्डा ने किया भाजपा कार्यालय का उद्घाटन:- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के कार्यालय के साथ ही नौ जिलों के कार्यालयों का उद्घाटन किया। इसमें चार कार्यालय कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र जबकि पांच कार्यालय दूसरे क्षेत्रों के हैं। इनके उद्घाटन के साथ ही प्रदेश में भाजपा के अपने 62 कार्यालय हो गए।

भूमि अधिग्रहण कानून मामले में भी भाजपा ने छल किया :- Uttar Pradesh Assembly Election 2022
विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए सभी दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। भाजपा को आइना दिखाते हुए प्रियंका गांधी ने कहाकि, भाजपा नेताओं के "चुनाव बाद कृषि कानूनों को वापस लाने" वाले बयान किसानों की आशंकाओं को सही ठहराते हैं। भाजपा ने भूमि अधिग्रहण कानून के मामले में भी यही छल किया था। किसानों को चुनावों के समय कानून वापस लेने का छलावा नहीं, एमएसपी व फसल का हक लूटने वाले कानूनों का समूल नाश चाहिए।

UP Assembly Election 2022: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर किए तीखे वार, बोले भाजपा के लिए हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण