12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों के अडिग सत्याग्रह व भाजपा के अत्याचार के लिए जाना जाएगा किसान आंदोलन : प्रियंका गांधी

Farmers protest - तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन की शुरुआत 26-27 नवंबर 2020 को हुई। शुक्रवार को एक वर्ष पूरा हो गया। इस पर प्रियंका गांधी ने भाजपा पर तंज कसा।

less than 1 minute read
Google source verification
किसानों के अडिग सत्याग्रह व भाजपा के अत्याचार के लिए जाना जाएगा किसान आंदोलन : प्रियंका गांधी

किसानों के अडिग सत्याग्रह व भाजपा के अत्याचार के लिए जाना जाएगा किसान आंदोलन : प्रियंका गांधी

लखनऊ. केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 26 नवंबर 2020 को किसान आंदोलन की शुरुआत हुई थी। किसान आंदोलन को एक साल पूरा हो गया है। केंद्र सरकार ने तीनों कानून वापस ले लिए है। लेकिन किसान आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ। भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहाकि, किसान आंदोलन का एक साल पूरा हुआ। किसानों के अडिग सत्याग्रह, 700 किसानों की शहादत और निर्मम भाजपा सरकार के अहंकार व अन्नदाताओं पर अत्याचार के लिए जाना जाएगा।

यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहाकि, लेकिन भारत में किसान की जय-जयकार हमेशा थी, है और रहेगी। किसानों के संघर्ष की जीत इसका प्रमाण है। जय किसान।

भाजपा सरकार में खाद न मिलने से किसान त्रस्त :- प्रियंका गांधी ने एक और ट्विट में कहाकि, भाजपा सरकार में खाद न मिलने से किसान त्रस्त हैं। कांग्रेस की प्रतिज्ञा है कि बुवाई सीजन के 30 दिन पहले खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराकर समय पर सहकारी समितियों और पीसीएफ केंद्रों में भेजेंगे। हमारी प्राथमिकता किसान को समय पर खाद देना है। Uttar Pradesh Assembly elections 2022

संविधान दिवस पर नाराज मायावती ने कहा ज्यादातर सरकारी विभागों में आरक्षण का कोटा अधूरा