
गोरखपुर. UP Assembly Elections 2022- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में आयोजित प्रतिज्ञा रैली से चुनावी हुंकार भरी। कहा, जो लोग कहते हैं उत्तर प्रदेश में हमारा संगठन कमजोर, वह यह भीड़ देखें। इस दौरान कांग्रेस महासचिव ने किसानों, महिलाओं, निषादों और युवाओं से कई वादे किये। कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो साल में एक नहीं तीन सिलेंडर दिये जाएंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहाकि अमित शाह जी कहते हैं कि अब यूपी में अपराधियों को दूरबीन लगाकर ढूंढ़ना पड़ता है। लेकिन, उनके मंच पर अजय मिश्रा टेनी बैठे थे। मैं कहती हूं कि दूरबीन छोड़िये और चश्मा लगाइये। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि बीजेपी सरकार में मदद की बजाय लोगों पर अत्याचार हो रहा है। कांग्रेस की 70 सालों की मेहनत भाजपा ने 07 सालों में गंवा दी है। खाद, खेती, फसल सब बड़े बड़े उद्योगपतियों के हाथ में दे दी गई है। खाद के लिए लाइन में लगे लगे लोगों की मौत रही है।
योगी सरकार पर निशाना साधते हुए
प्रियंका गांधी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का शासन गुरु गोरखनाथ जी के विचारों से बिल्कुल अलग चल रहा है। जहां मदद की जरूरत है वहां सरकार कुछ नहीं करती है और सरकार मुंह फेर लेती है। जबसे योगी जी मुख्यमंत्री बने हैं, आपकी समस्याओं को नहीं सुनते। हवाई जहाज में चढ़ कर चले जाते हैं। गोरखपुर का जलभराव उन्हें दिखाई नहीं देता है कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इंदिरा जी ने कहा था कि मेरे शरीर का एक-एक खून का कतरा देश को मजबूत करेगा। अंत में मैं कहना चाह रही हैं कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने को तैयार है। जनता का संघर्ष हमारा संघर्ष है। आपकी आवाज हम उठाएंगे आपके लिए हम लड़ेंगे।
निषादों से किये वादे
नदी पर निषादों का अधिकार है, लेकिन इस सरकार ने निषादों के अधिकार को छीन लिया। सरकार ने उन को पीटा जब उन्होंने आवाज उठाई कि हमारी नाव को ऐसे जलाया। उनको पीटा और उनको प्रताड़ित किया गया। कांग्रेस की सरकार बनने पर निषादों नदी पर अधिकार मिलेगा। बालू पट्टे में निषादों को प्राथमिकता दी जाएगी।
प्रियंका गांधी की 7 बड़ी प्रतिज्ञाएं
1- किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
2- 2500 कुंटल गेहूं और धान खरीदा जाएगा।
3- अन्ना पशुओं की समस्या का निवारण किया जाएगा
4- नौजवानों को 20 लाख सरकारी रोजगार दिए जाएंगे
5- महिलाओं को स्मार्ट फोन, और स्कूटी मिलेगी
6- एक साल में तीन सिलेंडर मुफ्त देगी कांग्रेस सरकार
7- बहनों को सरकारी बस में यात्रा मुफ्त मिलेगी
Published on:
31 Oct 2021 04:00 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
