9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Election 2022: बुंदेलखंड के लोगों को रिझाने पहुंची प्रियंका, चुनावी एजेंडे में है प्रमुख क्षेत्र

UP Assembly Election 2022 कांग्रेस महासचिव एवं कांग्रेस यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने चुनाव को लेकर बुंदेलखंड की धरती पर जनसभा की। प्रियंका ने यहां पहुंचकर लोगों के दुःख दर्द को टटोलने का प्रयास किया। हालांकि प्रियंका के चुनावी एजेंडे में बुंदेलखंड क्षेत्र प्रमुख माना जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
UP Assembly Election 2022: बुंदेलखंड के लोगों को रिझाने पहुंची प्रियंका, चुनावी एजेंडे में है प्रमुख क्षेत्र

UP Assembly Election 2022: बुंदेलखंड के लोगों को रिझाने पहुंची प्रियंका, चुनावी एजेंडे में है प्रमुख क्षेत्र

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) को लेकर राजनैतिक दूसरे दलों पर तंज करते हुए मतदाताओं को रिझाने में जुटे हैं। यूपी की कांग्रेस प्रभारी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी प्रदेश की जनता का दिल जीतने के लिए रैलियां कर रही हैं। उन्होंने भी महोबा में रैली (Priyanka in Mahoba) के जरिए हुंकार भरी है। यहां बुंदेली बोली बोलकर उन्होंने लोगों को रिझाने का प्रयास किया। हालांकि चर्चा के रहा कि प्रियंका ने इससे पहले कभी बुंदेलखंड क्षेत्र के किसी भी जिले में जनसभा नहीं की।

प्रियंका के चुनावी एजेंडे में बुंदेलखंड प्रमुख

कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव 2017 में भी प्रियंका बखूबी चुनावी भूमिका निभा रहीं थीं। मगर उस दौरान उन्होंने बुंदेलखंड की धरती पर कदम नहीं रखे। राजनीति के जानकार बताते हैं कि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति दयनीय है। बुंदेलखंड कानपुर क्षेत्र की 52 सीटों पर कांग्रेस कोई प्रभाव नहीं डाल सकी थी। वहीं इस जनसभा से प्रियंका अब बुंदेलखंड को लोगों को मनाने पहुंची हैं। यही वजह है कि प्रियंका के चुनावी एजेंडे में बुंदेलखंड प्रमुख स्थलों में से एक है।

यहां से 2012 में कांग्रेस को मिली थीं पांच सीटें

विधानसभा चुनाव 2012 में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में कांग्रेस को 52 में से पांच सीटें मिली थीं। जिसमें कानपुर के किदवईनगर की भी एक सीट थी। वहीं वर्ष 2017 में कांग्रेस की स्थिति और बिगड़ गई। पिछले चुनाव में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 52 विधानसभा सीटों में से 47 भाजपा और चार सीटें सपा ने जीत लीं थीं। जबकि कांग्रेस के खाते में महज एक सीट छावनी आई थी। हालांकि वर्ष 2022 का चुनाव प्रियंका की देखरेख में लड़ा जा रहा है। इसलिए बुंदेलखंड क्षेत्र प्रियंका और कांग्रेस दोनों के लिए प्रमुख सूची में शामिल है।