10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Puducherry Assembly Election 2021 : भाजपा के यह नवरत्न पुडुचेरी में खोल पाएंगे खाता?

Puducherry Assembly Election 2021 में इस बार भाजपा की ओर से सिर्फ 9 ही प्रत्याशियों को मैदान पर उतारा है। बीजेपी का भी तक इस राज्य में खाता नहीं खुल सका है।

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Mar 18, 2021

Puducherry Assembly Election 2021 BJP will able to open account

Puducherry Assembly Election 2021 BJP will able to open account

Puducherry Assembly Election 2021 : जैसे देश में मौसम का पारा थोड़ा बढ़ता जा रहा है, वैसे ही पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों का पार भी बढ़ रहा है। सभी राज्यों में पॉलिटिकल पार्टियों की ही नहीं बल्कि राज्यों में लडऩे वाले प्रत्याशियों की इज्जत भी दाव पर लगी हुई है। पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2021 ( Puducherry Assembly Election 2021 ) में बीजेपी को अपना खाता खुलने का इंतजार है। यह सवाल इसलिए है क्योंकि इस बार पार्टी सिर्फ 9 विधानसभा पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी की ओर से नवरत्नों के नामों की घोषणा कर दी है। जिनमें कुछेक तो पुराने तो कुछ दूसरी पार्टी से आए नेता दिखाई दे रहे हैं। बाकी नए खिलाडिय़ों को मौका दिया गया है। सवाल यह है कि क्या भाजपा के यह नवरत्न पुडुचेरी में पार्टी के लिए खाता खोल पाएंगे।

यह भी पढ़ेंः-Puducherry Assembly Election 2021 : 33 में 30 विधायक ही चुनती है जनता, केंद्र के हाथों में 3 की किस्मत

भाजपा के नवरत्न प्रत्याशी













































विधानसभा सीटप्रत्याशी का नाम
लाब्सपेटवी समिनाथन
मन्नाडीपेटए नमस्सिवायम
उसुडुसाईजे सरवण कुमार
कामराज नगरए जॉनकुमार
कालापेटपीएमएल कल्याणसुंदरम्
नेल्लित्तोपविविलियन रिचड्र्स जॉनकुमार
मनवेलीएम्बालम आर सेल्वम
तिरूनल्लारजीएनएस राजशेखरन
नेरवी टीआरपट्टिनमवीएमसीएस मनोहरन

यह भी पढ़ेंः-Puducherry Assembly Election 2021 : 2021 में 21 से 15 पर रह गई कांग्रेस, क्या 2016 जैसा रहेगा प्रदर्शन

किन पर होंगी निगाहें
भाजपा ने वैसे तो 9 ही प्रत्याशी चुनावी मैदान पर उतारें हैं, लेकिन कुछ सीटें हैं जिनपर भाजपा को काफी भरोसा हैं। भाजपा हाइकमान को भरोसा है कि लाब्सपेट विधानसभा सीट से वी समिनाथन जीत होगी। पिछली बार इस सीट पर कांग्रेस पर कब्जा था। वहीं दूसरी सीट कामराज नगर की सीट से है। जिसपर कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ए जॉनकुमार मैदान पर होंगे। जिनका इस सीट पर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में काफी अच्छा प्रभाव है। वहीं दूसरी ओर मन्नाडीपेट विधानसभा सीट से बीजेपी को काफी उम्मीदें होंगी। यहां से पूर्व कांग्रेसी और अब भाजपा में शामिल हुए ए नमस्सिवायम चुनावी मैदान पर हैं। 2016 में उन्होंने वेल्लीनूर विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। इनकी भी क्षेत्र में पकड़ काफी अच्छी है।

यह भी पढ़ेंः-Puducherry Assembly Election 2021 : 49 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, कांग्रेस और बीजेपी ने जारी की लिस्ट

पिछली बार 30 सीटों पर लड़ी थी बीजेपी
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2016 में बीजेपी अकेले 30 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। जिसमें उसका खाता भी नहीं खुल सका था। बीजेपी को कुल पड़े आठ से ज्यादा वोटों में से 19303 वोट यानी 2.4 फीसदी की पड़े थे। पार्टी भले ही सीट नहीं चीत सकी थी, लेकिन 1.08 फीसदी का वोट स्विंग एक पॉजिटिव साइन जरूर था। इसी के भरोसे पर पार्टी को लग रहा है कि इस बार उसका पुडुचेरी में खाता जरूर खुल जाएगा।