18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Punjab Elections Result 2022: आम आदमी पार्टी की लहर में सिद्धू, बादल, अमरिंदर और चन्नी जैसे दिग्गज नहीं टिक पाए

Punjab Assembly 2022 Election Result Live News : पंजाब विधानसभा चुनावों के नतीजे आज आने वाले हैं। इस बार का मुकाबला काफी दिलचस्प होगा। दरअसल,आम आदमी पार्टी के साथ-साथ इस बार टक्कर देने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी भी चुनावी मैदान में है। वहीं इस बार चुनाव में पांच सीटें ऐसी हैं जहां दिग्गजों की साख दांव पर लगी है और आज इनमें से कई दिग्गज हारते हुए नजर आ रहे हैं।

3 min read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Mar 10, 2022

Punjab Assembly Elections Result 2022, know about five-major-hot-seats

Punjab Assembly Elections Result 2022, know about five-major-hot-seats

Punjab Assembly Elections Result 2022: आज पंजाब विधानसभा चुनावों के नतीजे आएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। हर जगह सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। इस बार रोचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। दरअसल, कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी हुई है। वहीं इस बीच मुकाबला रोचक इसलिए भी है क्योंकि कांग्रेस और बीजेपी के अलावा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से अलग हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस भी ताल ठोक रही है। वहीं, पहली बार अकाली दल भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ रहा है। अकाली दल बसपा के साथ गठबंधन में है। वहीं, इस चुनाव में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर और प्रकाश सिंह बादल समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। आईए जानते हैं पंजाब चुनाव की वो पांच हॉट सीट जहां से दिग्गज आजमा रहे अपनी किस्मत।

लंबी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में 95 वर्षीय बादल
आज सामने आ रहे नतीजों में लंबी विधानसभा सीट पर सभी की निगाहें थीं। इस सीट से प्रकाश सिंह बादल हारते हुए नजर आ रहे हैं। इस सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी जीतते नजर आ रहे हैं। ये सीट इसलिए भी काफी चर्चा में थी क्योंकि यहां से पंजाब की राजनीति में बड़े नामों में शुमार शिरोमणि अकाली दल के नेता और पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। बादल देश के सबसे बुजुर्ग नेताओं में भी शामिल हैं। बादल खिलाफ कांग्रेस ने जगपाल सिंह और आम आदमी पार्टी ने गुरमीत खुडि्डयां को चुनाव मैदान में उतारा है। इस हॉट सीट से कुल 7 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

अमृतसर ईस्ट सीट पर सिद्धू और मजीठिया के बीच मुकाबला
अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट भी चुनावों के दौरान काफी चर्चा में रही क्योंकि ये भी हॉट सीट में से एक है और यहाँ भी आम आदमी पार्टी की लहर दिखाई दी। यहां पर कांग्रेस के फायरब्रांड नेता और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू चुनावी मैदान में हैं। उनका मुकाबला अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया से है जिसको लेकर काफी चर्चा भी रही। अब ये दोनों ही उम्मीदवार हारते हुए नजर आ रहे हैं।

इस सीट की चर्चा होनी लजमी भी है क्योंकि ये दोनों नेता अब तक कोई विधानसभा चुनाव नहीं हारे हैं पर अब सिद्धू और मजीठिया दोनों ही हार रहे हैं। इस सीट से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी जीवन ज्योत कौर जीतते हुए नजर आ रही हैं।

बता दें कि यहां से कुल 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां बीजेपी गठबंधन ने जगमोहन सिंह राजू को मैदान में उतारा है। राजू तमिलनाडु कैडर के आइएएस थे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने वीआरएस लेकर राजनीति में एंट्री की है। इस सीट पर हिंदू वोट काफी हैं।

चमकौर साहिब विधानसभा सीट
चमकौर साहिब विधानसभा सीट सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की वजह से चर्चा में है। चन्नी इस सीट से हारते हुए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने उन्हें दो विधानसभा सीटों से चुनावी मैदान में उतारा था। दूसरी सीट भदौर है वहाँ से भी हारते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि चमकौर सिंह इस सीट से 9 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने यहां से चरणजीत सिंह और अकाली दल-बसपा गठबंधन ने हरमोहन सिंह को टिकट दिया है।

इसके अलावा चन्नी भदौर से भी चुनाव मैदान में हैं। यहां से 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी ने यहां से लाभ सिंह उघोके और अकाली दल ने सतनाम सिंह राही को टिकट दिया है।

पटियाला अर्बन विधानसभा सीट
पटियाला अर्बन विधानसभा सीट से पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह हारते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, पिछले चुनाव में उन्होंने कहा था कि ये उनका आखिरी चुनाव है, लेकिन कांग्रेस से अलग होकर वे दोबारा चुनावी मैदान में हैं। यहां कुल 17 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने पूर्व मेयर अजीतपाल कोहली और कांग्रेस ने पूर्व मेयर विष्णु शर्मा को यहां से टिकट दिया है। कैप्टन की पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन है। यही वजह है कि यहां से बीजेपी ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा। माना जा रहा है कि ये चुनाव उनकी भविष्य की राजनीति को तय करेगा।

यह भी पढ़े - जाब में 68.03% मतदान, पिछले चुनाव से 10 प्रतिशत कम दिखा उत्साह

जलालाबाद विधानसभा सीट
जलालाबाद विधानसभा सीट अकाली और बसपा गठबंधन के लिए खास मानी जा रही है क्योंकि यहां से अकाली दल से सीएम फेस सुखबीर सिंह बादल चुनावी मैदान में है। सुखबीर सिंह बादल भी अपनी सीट से 6 हजार वोटों से हारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस सीट से 15 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने मोहन सिंह फलियांवाल और आम आदमी पार्टी ने जगदीप कंबोज को टिकट दिया है।

धुरी विधानसभा सीट
धुरी विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यहां से उनका सीएम चेहरा यानी भगवंत मान चुनावी मैदान में है और वो बढ़त बनाए हुए हैं। इस सीट पर कुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। अकाली दल ने प्रकाश चंद गर्ग और कांग्रेस ने दलवीर सिंह गोल्डी को टिकट दिया है।