5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Punjab Election 2022: प्रदेश की 5 हॉट सीट, जहां पर सिद्धू, कैप्टन और बादल जैसे दिग्गजों की साख दांव पर

Punjab Election 2022 पंजाब विधानस का चुनाव में इस बार मुकाबला काफी रोचक है। दरअसल आम आदमी पार्टी के साथ-साथ इस बार टक्कर देने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी भी चुनावी मैदान में है। वहीं इस बार चुनाव में पांच सीटें ऐसी हैं जहां दिग्गजों की साख दांव पर लगी है।

3 min read
Google source verification
Punjab Election 2022 Five Major Hot Seats

Punjab Election 2022 Five Major Hot Seats

पंजाब विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। इस बार चुनाव में रोचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। दरअसल कई दिग्गजों की साख दांव पर लगी हुई है। वहीं इस बाच मुकाबला रोचक इसलिए भी है क्योंकि कांग्रेस और बीजेपी के अलावा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से अलग हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस भी ताल ठोक रही है। वहीं पहली बार अकाली दल भाजपा से अलग चुनाव लड़ रहा है। अकाली दल बसपा के साथ गठबंधन में है। वहीं इस चुनाव में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर और प्रकाश सिंह बादल समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। आईए जानते हैं पंजाब चुनाव की वो पांच हॉट सीट जहां से दिग्गज आजमा रहे अपनी किस्मत।

लंबी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में 95 वर्षीय बादल
लंबी विधानसभा सीट इसलिए खास है क्योंकि यहां से पंजाब की राजनीति में बड़े नामों में शुमार शिरोमणि अकाली दल के नेता और पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। बादल देश के सबसे बुजुर्ग नेताओं में भी शामिल हैं। बादल खिलाफ कांग्रेस ने जगपाल सिंह और आम आदमी पार्टी ने गुरमीत खुडि्डयां को चुनाव मैदान में उतारा है। इस हॉट सीट से कुल 7 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें - पंजाब चुनाव पर ADR की रिपोर्ट, 25% उम्मीदवारों पर हैं क्रिमिनल केस, 521 हैं करोड़पति


अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट पर पंजाब चुनाव की प्रमुख या हॉट सीट में से एक है। यहां पर कांग्रेस के फायरब्रांड नेता और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू चुनावी मैदान में हैं। उनके मुकाबले में अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया के चुनाव लड़ने की वजह से यह सीट चर्चा में है। दरअसल ये दोनों नेता अब तक कोई विधानसभा चुनाव नहीं हारे हैं। ऐसे में इस बार इन दोनों में से एक की हार निश्चित है।

यहां से कुल 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां बीजेपी गठबंधन ने जगमोहन सिंह राजू को प्रत्याशी बनाया है। राजू तमिलनाडु कैडर के आइएएस थे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने वीआरएस लेकर राजनीति में एंट्री की है। इस सीट पर हिंदू वोट काफी हैं।


चमकौर साहिब विधानसभा सीट सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की वजह से चर्चा में है। चन्नी इस सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। दरअसल कांग्रेस ने उन्हें दो विधानसभा सीटों से चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट से 9 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने यहां से चरणजीत सिंह और अकाली दल-बसपा गठबंधन ने हरमोहन सिंह को टिकट दिया है।

दोनों उम्मीदवार चन्नी को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा चन्नी भदौड़ से भी चुनाव मैदान में हैं। यहां से 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी ने यहां से लाभ सिंह उघोके और अकाली दल ने सतनाम सिंह राही को टिकट दिया है।


पटियाला अर्बन विधानसभा सीट से पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि पिछले चुनाव में उन्होंने कहा था कि ये उनका आखिरी चुनाव है, लेकिन कांग्रेस से अलग होकर वे दोबारा चुनावी मैदान में हैं। यहां कुल 17 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं।

आप ने पूर्व मेयर अजीतपाल कोहली और कांग्रेस ने पूर्व मेयर विष्णु शर्मा को यहां से टिकट दिया है। कैप्टन की पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन है। यही वजह है कि यहां से बीजेपी ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा। माना जा रहा है कि ये चुनाव उनकी भविष्य की राजनीति को तय करेगा।


जलालाबाद विधानसभा सीट अकाली और बसपा गठबंधन के लिए खास है क्योंकि यहां से अकाली की सीएम फेस सुखबीर सिंह बादल चुनावी मैदान में है। इस सीट से 15 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने मोहन सिंह फलियांवाल और आम आदमी पार्टी ने जगदीप कंबोज को टिकट दिया है।


धूरी विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी के लिए सबसे ज्यादा महत्व रखती है, क्योंकि यहां से उनका सीएम चेहरा यानी भगवंत मान चुनावी मैदान में है। इस सीट पर कुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। अकाली दल ने प्रकाश चंद गर्ग और कांग्रेस ने दलवीर सिंह गोल्डी को टिकट दिया है।

यह भी पढ़ें - जालंधर में बोले पीएम मोदी- मेरी इच्छा थी कि 'देवी मां' का आशीर्वाद लूं, लेकिन पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए