2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सीएम जगन्नाथ पहाड़िया के पुत्र सहित चार BJP में शामिल

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 इस वर्ष के अंतिम माह में होने की संभावना है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार है। कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व सीएम रहे जगन्नाथ पहाड़िया के बेटे सहित चार ने भाजपा का दामन थाम लिया।

2 min read
Google source verification
bjp_1.jpg

भाजपा मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी

2023 का साल कांग्रेस के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह चुनावी साल है। इस वर्ष राजस्थान विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम जगन्नाथ पहाड़िया के पुत्र ओमप्रकाश पहाड़िया और पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के भतीजे बृजेन्द्र सिंह सहित 4 नेता भाजपा में शामिल हो गए। बहुजन समाज पार्टी में रहे अशोक वर्मा और रिटायर्ड आईएएस चंद्र मोहन मीणा ने भी भगवा रंग ओढ़ लिया। तीन वरिष्ठ नेता और सेवानिवृत IAS को भाजपा मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर भाजपा नेताओं का कहना था कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के शासन से त्रस्त है, इसीलिए कांग्रेस का जहाज डूबता जा रहा है।



ओपी पहाड़िया को वैर से विधानसभा टिकट मिलने की उम्मीद

दिग्गज कांग्रेसी नेता जगन्नाथ पहाड़िया के पुत्र ओपी पहाड़िया कांग्रेस के टिकट पर वैर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। अब भाजपा में आने के बाद ओपी पहाड़िया को एक बार फिर से भाजपा के टिकट पर वैर विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी है। अगर किसी वजह से भाजपा वैर से टिकट नहीं देती है तो भरतपुर लोकसभा सीट से उन्हें लोकसभा टिकट देने की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में चल रही है।

यह भी पढ़ें - भाजपा की नई कार्यकारिणी का ऐलान जल्द, राजस्थान से शामिल होंगे कुछ नए चेहरे!

उदयपुरवाटी से चुनाव लड़ चुके बृजेन्द्र सिंह

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के भतीजे बृजेन्द्र सिंह भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। बृजेन्द्र सिंह प्रदेश कांग्रेस के महासचिव भी रहे हैं। बृजेन्द्र सिंह उदयपुरवाटी से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। अब भाजपा के टिकट पर उदयपुरवाटी से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी है।

अशोक वर्मा को भाजपा दे सकती है अलवर लोकसभा का टिकट

अशोक वर्मा बहुजन समाज पार्टी में थे। बसपा के टिकट पर अलवर ग्रामीण सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। पर अब वो भाजपा में शामिल हो गए हैं। चर्चाएं हैं कि भाजपा अशोक वर्मा को अलवर ग्रामीण से लोकसभा चुनाव में उतार सकती है।

यह भी पढ़ें - दौसा जनसभा में सचिन पायलट गरजे, बोले - राजनीति में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं, हर गलती मांगती है सजा

रिटायर्ड आईएएस चंद्र मोहन मीणा भी भाजपा में शामिल

जयपुर के पास बस्सी निवासी चंद्र मोहन मीणा रिटायर्ड आईएएस हैं। चंद्र मोहन मीणा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। चंद्र मोहन मीणा की बस्सी से विधानसभा चुनाव या दौसा से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें - मानगढ़ धाम में हैं जनजातीय वोट का खजाना, राजस्थान सीएम पहुंचे आदिवासी तीर्थ स्थल, दिया बड़ा तोहफा