6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election: अपने प्रचार में स्टार कैंपेनर को बुलाना क्यों पसंद करते हैं उम्मीदवार, इसमें छिपा है बड़ा चुनावी ‘गणित’

Rajasthan Election: चुनावी बिसात पूरी तरह से बिछ चुकी है। अब प्रत्याशी छोटी-बड़ी सभाएं, गली-गली जनसम्पर्क में लगे हुए हैं, लेकिन डिमांड आ रही है कि स्टार कैम्पेनर की। राजस्थान के लिए दोनों ही पार्टियों ने स्टार कैम्पेनर की सूची जारी कर दी है।

2 min read
Google source verification
modi.jpg

चुनावी बिसात पूरी तरह से बिछ चुकी है। अब प्रत्याशी छोटी-बड़ी सभाएं, गली-गली जनसम्पर्क में लगे हुए हैं, लेकिन डिमांड आ रही है कि स्टार कैम्पेनर की। राजस्थान के लिए दोनों ही पार्टियों ने स्टार कैम्पेनर की सूची जारी कर दी है। अब प्रत्याशी इनकी डिमांड भी करने लगे हैं। एक तो माहौल बदलने में तो दूसरा चुनावी खर्च को नियंत्रित करने में।

यह भी पढ़ें- Flashback: जब कांग्रेस ने नहीं दिया था टिकट तो कुन्नर ने बागी होकर दिखाई थी ताकत, सबसे पहले जीता था सरपंच का चुनाव

खर्च सीमा है 40 लाख
इस बार प्रत्येक प्रत्याशी करीब 40 लाख तक खर्च कर सकता है। पिछली बार यह खर्च सीमा 28 लाख थी। यदि बिना स्टार कैम्पेनर के ही सभा होती है तो पूरा खर्च प्रत्याशी के खाते में जाता है। इसमें स्टेज, कुर्सी व अन्य खर्च चुनाव आयोग ने लिस्टेड कर रखे हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी का निधन, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

यदि स्टार कैम्पेनर आते हैं तो फायदा
दोनों ही पार्टियों ने 40-40 नाम स्टार कैम्पेनर के रूप में जारी कर रखे हैं। इनमें से कोई भी व्यक्ति यदि क्षेत्र में आता है तो उसका चुनावी खर्च पार्टी के खाते में जुड़ता है। ऐसे में प्रत्याशी को प्रचार का फायदा तो मिलता है, लेकिन उसकी खर्च सीमा बची रह जाती है।

कांग्रेस में इनकी डिमांड ज्यादा
पहले स्थान पर मल्लिकार्जुन खरगे, दूसरे पर सोनिया गांधी फिर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सातवें और इसके बाद गोविंद सिंह डोटासरा, सीपी जोशी, सचिन पायलट इस सूची में है। मारवाड़ के अन्य दिग्गज नेताओं में हरीश चौधरी 21वें और राज्यसभा सांसद नीरज डांगी 33 वें नम्बर पर आते हैं। इनमें से खरगे जोधपुर में आ चुके हैं। अब प्रियंका गांधी के साथ सीएम गहलोत, डोटासरा, सचिन की डिमांड ज्यादा है।

भाजपा में यह है डिमांड
पहले नम्बर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है, फिर जगत प्रकाश नडडा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ है। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत 13वे और अर्जुनराम मेघवाल 16वे स्थान पर है। कैलाश चौधरी 19वें, अरुण सिंह 22वे स्थान पर है। फिर सीपी जोशी, वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़, सतीश पुनिया, ओम प्रकाश माथुर हैं। राजेंद्र गहलोत 36वें और पीपी चौधरी 39वें स्थान पर हैं।

खुद प्रत्याशी और स्टार कैम्पेनर भी
कई ऐसे नेता हैं तो खुद प्रत्याशी है और पार्टी ने स्टार प्रचारक भी चुना है। ऐसे में इनको दोहरी भूमिका निभानी होगी, लेकिन कई नेताओं की सीट फंसी हुई है। ऐसे में उनका खुद की सीट छोड़ कर बाहर प्रचार के लिए निकलता चुनौतीपूर्ण रहेगा। भाजपा में वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया और किरोड़ी मीणा ऐसे नेता हैं तो प्रत्याशी के साथ स्टार प्रचारक हैं। वहीं कांग्रेस में सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंद डोटासरा, डॉ. सीपी जोशी, हरीश चौधरी, महेंद्र सिंह मालवीया, गोविंद राम मेघवाल, धीरज गुर्जर, प्रमोद जैन भाया, ममता भूपेश प्रत्याशी के साथ स्टार प्रचारक हैं।