
Rajasthan elections 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चल-अचल सम्पत्ति में दोगुना इजाफा हुआ है। चल सम्पत्ति करीब दो करोड़ रुपए तक पहुंच गई है, वहीं अचल सम्पत्ति भी 8 करोड़ के पार है। इसके अलावा कई नेता हैं जो विधायक नहीं रहे है, फिर भी उनकी सम्पत्ति करोड़ों में पहुंच गई है। अधिकांश नेताओं को जमीन से प्रेम है। उसकी अचल सम्पत्ति व निवेश जमीनों में ज्यादा है। वहीं सूरसागर से कांग्रेस प्रत्याशी शहजाद खान के पास सिर्फ 50 हजार की चल सम्पत्ति है, वह भी खाते में जमा है। उनके पास कोई अचल सम्पत्ति नहीं है। नामांकन के अंतिम दिन जो शपथ पत्र प्रस्तुत किए गए हैं, उनमें इन बातों का खुलासा हुआ है। सीएम ने अपने ऊपर चल रहे तीन केस के बारे में भी जानकारी दी है। पूर्व विधायक भैराराम सियोल, मीना कंवर और प्रो. महेन्द्र राठौड़ भी करोड़पति बने हैं।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023 : शांति धारीवाल को माफी, महेश जोशी को सजा, वजह क्या.? जानिए Inside Story
विधायक की तीन गुना सम्पत्ति
शेरगढ़ विधायक और इस बार फिर से कांग्रेस प्रत्याशी मीना कंवर की सम्पत्ति में तीन गुना की बढ़ोतरी हुई है। पिछली बार उनकी सम्पत्ति 3 करोड़ थी, अब 6.15 करोड़ है। इनकी पति उम्मेद सिंह की सम्पत्ति भी बढ़ी है। पिछली बार इनकी 4 करोड़ की सम्पत्ति अब 5.20 करोड़ हो गई है।
प्रोफेसर भी करोड़पति
सरदारपुरा से भाजपा प्रत्याशी प्रो. महेन्द्र राठौड़ के पास 94 लाख की चल और 1.25 करोड़ की अचल सम्पत्ति है। इनकी पत्नी के पास भी 23 लाख से ज्यादा की सम्पत्ति है।
छंगाणी सबसे कम सम्पत्ति वाले प्रत्याशी
फलोदी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश छंगाणी सबसे कम सम्पत्ति वाले है। इसने पास 8.8 लाख की चल और 15 लाख की अचल सम्पत्ति है। पत्नी के पास 88 लाख की सम्पत्ति है। इनमें 50 लाख का मकान शामिल है।
गहलोत पर यह तीन मामले विचाराधीन
सीएम गहलोत पर सोनी हॉस्पीटल जयपुर को जमीन आवंटन करने में धोखाधड़ी, माइनिंग लीज आवंटन और काली सिंध नदी में बांध बनाने का मामला भी कोर्ट में विचाराधीन है। पिछले चुनाव में गहलोत ने ऐसे किसी विचाराधीन कोर्ट केस की जानकारी नहीं दी थी। हालांकि किसी भी मामले में उन पर दोष सिद्धी नहीं हुई है।
भैराराम की भी दोगुनी छलांग
ओसियां से भाजपा प्रत्याशी भैराराम की सम्पत्ति भी करीब दोगुना बढ़ी है। पहले इनके पास 47 लाख की चल सम्पत्ति थी जो अब 3.46 करोड़ है। अचल सम्पत्ति भी 4.10 से बढक़र 5.09 करोड़ हो गई है। हालांकि 2.54 करोड़ का लोन भी इन्होंने दर्शाया है।
कमसा की घट गई सम्पत्ति
भोपालगढ़ से भाजपा प्रत्याशी कमसा मेघवाल की सम्पत्ति घट गई है। पिछली बार इनकी कुल सम्पत्ति 50.38 लाख थी, जो इस बार 18.81 लाख ही रह गई है। इन अचल सम्पत्ति में काफी गिरावट हुई है। पति के पास 19 लाख की सम्पत्ति है।
बाबूसिंह के पास भी दोगुना चल सम्पत्ति
शेरगढ़ से भाजपा प्रत्याशी की सम्पत्ति इस बार 86 लाख के करीब है। पिछली बार यह सम्पत्ति 52 लाख रुपए थी। इनकी पत्नी के पास भी 41 लाख से ज्यादा की सम्पत्ति है।
दिव्या की सम्पत्ति भी दोगुना हुई
ओसियां विधायक और इस बार फिर कांग्रेस प्रत्याशी दिव्या मदेरणा की सम्पत्ति भी दोगुना हुई है। इस बार इनकी चल सम्पत्ति 2.08 करोड़ हुई जो कि पिछली बार 1.23 करोड़ थी। अचल सम्पत्ति भी 2.21 करोड़ से बढक़र 4.62 करोड़ हो गई है।
Published on:
07 Nov 2023 08:45 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
