
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतगणना शुरू
वाराणसी. Uttar Pradesh Assembly Elections Result 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए दो महीने तक चली कशमकश के बाद अब नतीजों की बारी आ चुकी है। पहड़िया स्थित मतगणना स्थल पर सुबह 8 बजे से जिले की 8 विधानसभा सीटों के 3371 बूथों के 18 लाख 66 हजार 338 मतों की गणना शुरू हो चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि विधानसभा चुनाव के रुझान 9 बजे से आने शुरू हो जाएंगे। इतना ही नहीं माना जा रहा है कि दोपहर 1 बजे के बाद परिणाम भी आने लगेंगे। मतगणना को देखते हुए पहड़िया मंडी में पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स का त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। बता दें कि वाराणसी के 8 विधानसभा क्षेत्रों में यूपी सरकार के तीन मंत्रियों सहित 70 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है।
शहर दक्षिणी का परिणाम सबसे पहले आने की उम्मीद
वाराणसी की आठों विधानसभा में सबसे पहले शहर दक्षिणी का परिणाम घोषित होने की उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 345 बूथ हैं। वहीं, सबसे अंत में कैंटोनमेंट और रोहनिया विधानसभा का चुनाव परिणाम आएगा। इन दोनों विधानसभा में क्रमश: 458 और 461 बूथों पर मतदान हुआ था। जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा में 14 टेबल पर ईवीएम के मतों की गणना होगी।
2 टेबल पर पोस्टल बैलेट की गणना होगी। एक टेबल पर इलेक्ट्रानिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम (ETPBS) की स्कैनिंग होगी और एक अन्य टेबल रिटर्निंग ऑफिसर की होगी। इस तरह से प्रत्येक विधानसभा में 18 टेबल लगाए गए हैं।
वाराणसी की आठों विधानसभा सीटों के प्रत्याशी
पिंडरा विधानसभा - कांग्रेस से अजय राय, भाजपा से डॉ. अवधेश सिंह, बसपा से बाबूलाल, आम आदमी पार्टी से अमर पटेल, अपना दल (कमेरावादी) से राजेश कुमार सिंह और निर्दल श्रीप्रकाश मिश्र।
अजगरा (सु.) विधानसभा - भाजपा से त्रिभुवन राम, बसपा से रघुनाथ चौधरी, कांग्रेस से हेमा देवी, सर्वजन सनातन पार्टी से बागेश्वर, बनवासी राष्ट्रीय विकास मंच पार्टी से राजपति, बहुजन मुक्ति पार्टी से विद्या देवी, आम आदमी पार्टी से सत्य प्रकाश राम, जन अधिकार पार्टी से सीताराम, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से सुनील सोनकर, निर्दल डॉ. अनूप श्रमिक और निर्दल विद्या प्रकाश।
शिवपुर विधानसभा - भाजपा से अनिल राजभर, कांग्रेस से गिरीश पांडेय उर्फ गुड्डू, बसपा से रवि मौर्य, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से डॉ. अरविंद राजभर, आम जनता पार्टी (इंडिया) से ऊषा और जन अधिकार पार्टी से मनोज कुमार मौर्य।
रोहनिया विधानसभा - बसपा से अरुण सिंह पटेल, कांग्रेस से राजेश्वर सिंह पटेल, अपना दल (कमेरावादी) से अभय पटेल, अपना भारतीय सनातन पार्टी से अमित पुरी, बहुजन मुक्ति पार्टी से उर्मिला देवी, आम आदमी पार्टी से पल्लवी वर्मा, अपना दल (सोनेलाल) से डॉ. सुनील पटेल, जनता दल (यूनाइटेड) से सुनील कश्यप, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से संजीव और निर्दल राजन कुमार सिंह।
वाराणसी उत्तरी विधानसभा - सपा से अशफाक अहमद डब्लू, कांग्रेस से गुलराना तबस्सुम, भाजपा से रवींद्र जायसवाल, बसपा से श्याम प्रकाश, आम आदमी पार्टी से डॉ. आशीष कुमार जायसवाल, एआईएमआईएम से हरीश मिश्रा और निर्दल आसिफ इकबाल।
वाराणसी दक्षिणी विधानसभा - सपा से कामेश्वर उर्फ किशन दीक्षित, बसपा से दिनेश कसौधन, भाजपा से डॉ. नीलकंठ तिवारी, कांग्रेस से मुदिता कपूर, आम आदमी पार्टी से अजीत सिंह, लोक जनशक्ति (रामविलास) से अर्पण पाठक, एआईएमआईएम से परवेज कादिर खान, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से वीरेंद्र कुमार गुप्ता, राइट टू रिकॉल पार्टी से शिव प्रसाद गुप्ता, राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी से सुभाष चंद्र चौरसिया और निर्दल रियाजुद्दीन।
वाराणसी कैंटोनमेंट विधानसभा - बसपा से कौशिक कुमार पांडेय, सपा से पूजा यादव, कांग्रेस से डॉ. राजेश कुमार मिश्र, भाजपा से सौरभ श्रीवास्तव, आम आदमी पार्टी से राकेश पांडेय, राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी से शेख अंबर, बहुजन मुक्ति पार्टी से श्रीकांत आर्या, जन अधिकार पार्टी से संतोष कुमार मौर्य और निर्दल शाहिद चौधरी।
सेवापुरी विधानसभा - बसपा से अरविंद कुमार त्रिपाठी, कांग्रेस से अंजू आनंद सिंह, भाजपा से नील रतन सिंह पटेल उर्फ नीलू, सपा से सुरेंद्र सिंह पटेल, आम आदमी पार्टी से कैलाश पटेल, लोकबंधु पार्टी से गुरु प्रसाद सिंह, इंसाफवादी पार्टी से जयप्रकाश, जन अधिकार पार्टी से सुरेंद्र, मौलिक अधिकार पार्टी से संतोष और निर्दल मनोज कुमार चौबे। 2017 में आठों सीट पर भाजपा गठबंधन को मिली थी जीत
वर्ष 2017 में जिले की आठों विधानसभा में भाजपा गठबंधन ने क्लीन स्वीप किया था। मोदी लहर में हुए चुनाव में विपक्षी राजनीतिक दल वाराणसी में खाता भी नहीं खोल पाए थे। ऐसे में आज भाजपा के साथ ही सपा-बसपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को लेकर यह देखने लायक रहेगा कि सियासत में कौन कितने पानी में हैं। बता दें कि जिले में 2017 के विधानसभा चुनाव में 62.02% मतदान हुआ था और इस बार 60.59% मतदान हुआ है।
Published on:
10 Mar 2022 08:20 am
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
