
Saharanpur Assembly Seat : उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रथम सीट सहारनपुर (Saharanpur) में सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है। सहारनपुर की सात विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के तहत सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है। सहारनपुर में आज उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करने मतदाता घरों से निकलकर पोलिंग बूथ (Polling Booth) पर पहुंचने शुरू हो गए हैं। जिले की नकुड़ विधानसभा सीट (Nakur Assembly Seat) पर सखी बूथ बनाया गया है। जिसे गुब्बारों आदि के साथ बेहतरीन तरीके से सजाया गया है। हालांकि ठंड के कारण सुबह के समय पोलिंग बूथों पर कम भीड़ देखने को मिल रही है। अगले एक-दो घंटों में मतदाताओं की भीड़ बढ़ सकती है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में सहारनपुर जिले की सात विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है। मतदान के महापर्व का आज दूसरा चरण है। सहारनपुर जिले में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ इस बार विशेष सजावट की गई है। साथ ही कोविड-19 गाइडलाइन का भी पालन कराया जा रहा है। मतदान केंद्र पर आ रहे लोगों को आईडी कार्ड और मतदान पर्ची देखकर ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। नकुड़ कस्बे में सखी बूथ सबके आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस बूथ को विशेष तौर पर गुब्बारों आदि से सजाया गया है।
71 प्रत्याशियों की किस्मत लगी दांव पर
सहारनपुर की 7 विधानसभा सीट सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, नकुड़, रामपुर मनिहारान, बेहट और देवबंद में 71 प्रत्याशी किस्मत आज दांव पर लगी है। जिले में 1308 मतदान केंद्रों पर 2957 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिनमें सात पिंक बूथ और 10 मॉडल बूथ भी शामिल हैं। मतदान के समय किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
सहारनपुर में विधानसभा वार मतदाताओं की संख्या
- नकुड विधानसभा सीट पर कुल 3 लाख 54 हजार 943 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 68 हजार 157 महिलाएं और 1 लाख 86 हजार 779 पुरुष हैं। जबकि 7 अन्य वोटर्स हैं।
- सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर कुल 4 लाख 43 हजार 376 मतदाता हैं, जिनमें 2 लाख 10 हजार 625 महिलाएं और 2 लाख 32 हजार 695 पुरुष हैं। जबकि 56 अन्य हैं।
- सहारनपुर देहात विधानसभा सीट पर कुल 3 लाख 59 हजार 150 वोटर्स हैं, जिनमें 1 लाख 68 हजार 845 महिलाएं और 1 लाख 90 हजार 294 पुरुष हैं। जबकि अन्य 11 मतदाता हैं।
- देवबंद विधानसभा सीट पर 3 लाख 48 हजार 70 कुल मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 61 हजार 890 महिलाएं और 1 लाख 86 हजार 165 पुरुष हैं। जबकि अन्य 15 हैं।
- रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट पर 3 लाख 23 हजार 68 कुल मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 51 हजार 280 महिलाएं और 1 लाख 71 हजार 780 पुरुष हैं। जबकि 8 अन्य मतदाता हैं।
- गंगोह विधानसभा सीट पर 3 लाख 85 हजार 343 कुल मतदाता हैं, जिनमें से इनमें 1 लाख 81 हजार 135 महिलाएं और 2 लाख 41 हजार 191 पुरुष हैं। जबकि 17 अन्य वोटर्स हैं।
- बेहट विधानसभा सीट पर कुल मतदाता 3 लाख 72 हजार 79 हैं, जिनमें 1 लाख 76 हजार 925 महिलाएं और 1 लाख 95 हजार 141 पुरुष हैं। जबकि 13 अन्य हैं।
- वहीं, जिले में कुल 25 लाख 86 हजार 29 मतदाता हैं, जिनमें 12 लाख 18 हजार 857 महिलाएं और 13 लाख 67 हजार 45 पुरुष वोटर्स हैं। जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या 127 है।
Updated on:
14 Feb 2022 09:11 am
Published on:
14 Feb 2022 07:22 am
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
