
UP Assembly Elections 2022 : सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशियों ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा को लेकर सरकार पर उठाए सवाल।
UP Assembly Elections 2022 : मुजफ्फरनगर. पश्चिम उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर गत 10 फरवरी को शांतिपूर्वक मतदान होने के बाद जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों पर 72 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो चुका है। मुजफ्फरनगर की सभी सीटों की ईवीएम (EVM) मुजफ्फरनगर के नवीन मंडी स्थल कुकड़ा में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित कर दी गई हैं, जिस पर चुनाव आयोग और पुलिस फोर्स का पहरा लगाया गया है। लेकिन, समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन (SP RLD Alliance) ने सीसीटीवी कैमरे नहीं होने पर नाराजगी जताई है। गठबंधन के नेताओं योगी सरकार पर अविश्वास जताते हुए स्ट्रांग रूम पर अपना पहरा भी बिठा दिया है।
सपा-रालोद गठबंधन के प्रतिनिधि अचानक मतगणना स्थल पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि उन्हें सरकार पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुए जिला पंचायत सदस्य और अध्यक्ष पद के चुनाव में सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करते हुए आदर्श चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई थीं। इसलिए विधानसभा चुनाव में सरकार की कार्यप्रणाली पर उन्हें कतई भरोसा नहीं है, क्योंकि अधिकारी भी सरकार के इशारे पर ही काम करते हैं। उन्होंने स्ट्रांग रूम पर सीसीटीवी नहीं लगाने पर भी आपत्ति जाहिर की। इसके साथ सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। गड़बड़ी की आशंका जताते हुए उन्हाेंने पार्टी के लोगों पहरे पर बिठा दिया।
यह भी पढ़ें- UP Assembly Elections 2022: सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र में कार से बरामद हुए 2.25 लाख रुपये
अब मतगणना होने तक पहरा देंगे सपाई
इस दौरान पुरकाजी विधानसभा सीट से रालोद सपा गठबंधन के प्रत्याशी अनिल कुमार, मीरापुर विधानसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी चंदन चौहान, मुजफ्फरनगर शहर विधानसभा सीट से प्रत्याशी सौरव स्वरूप, चरथावल विधानसभा सीट से प्रत्याशी पंकज मलिक और खतौली विधानसभा सीट से प्रत्याशी राजपाल सैनी के पुत्र सिवान सैनी के अलावा सपा जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी और रालोद जिला अध्यक्ष प्रभात तोमर समेत अन्य सपा और रालोद के कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोकसभा चुनाव 2019 की तरह अब विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना तक समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन के कार्यकर्ता नवीन मंडी स्थल पर मतगणना तक मौजूद रहेंगे।
Published on:
13 Feb 2022 06:17 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
