
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने श्रीगंगानगर के रामलीला मैदान में अपने भाषण की शुरुआत भारत माता के जयकारे के साथ की। इसके बाद मोदी सरकार पर जमकर हमला करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहाकि पीएम मोदी अहंकार में है। वे कहते हैं कि मैं सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानता। देश के अंदर जनतंत्र खत्म हो रहा है। केजरीवाल ने कहा कि कोर्ट ने कहा भारत एक जनतंत्र है। जनता अपनी सरकार चुनती है। जनता सर्वोपरि है। तो दूसरी तरफ मोदी जी ने अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को खारिज कर दिया। मोदी जी का अध्यादेश कहता है कि अब दिल्ली के अंदर जनतंत्र नहीं होगा। अब दिल्ली में तानाशाही चलेगी। अब जनता की नहीं चलेगी। केजरीवाल ने कांग्रेस, भाजपा के साथ राजस्थान सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा। और जनता से कहा हमें वोट दीजिए।
अशोक गहलोत पर भी बरसे केजरीवाल
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत पर वार करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, अगर गहलोत ने राजस्थान में काम किया होता तो हमारी इस जनसभा में व्यवधान उत्पन्न नही करना पड़ता है। अशोक गहलोत बस हर रोज एक झुनझुना जनता को देते हैं। आखिर पांच साल अशोक गहलोत ने क्या किया। पूरे प्रदेश में पांच लाख बेरोजगार हैं। अशोक गहलोत के साथ वसुंधरा राजे को भी आइना दिखाया। साथ ही केजरीवाल विकास के नाम पर जनता से वोट मांगा।
यह भी पढ़ें - राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सीएम जगन्नाथ पहाड़िया के पुत्र सहित चार BJP में शामिल
रेलवे का किया बेड़ा गर्क
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने राजस्थान में चुनाव प्रचार का श्रीगणेश किया। उनके साथ पंजाब सीएम भगवंत मान भी थे। दो हजार का नोट पर सीएम केजरीवाल ने कहाकि, पहले कहते थे दो हजार का नोट आएगा। कुछ साल में ही दो हजार का नोट बंद हो गया। चौथी पास राजा को समझ नहीं आ रहा देश कैसे चलेगा। इनको यही नहीं पता दो हजार रुपए का नोट आएगा कि जाएगा। चारों तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है। रेलवे का बेड़ा गर्क कर दिया।
केजरीवाल ने सुनाई एक कहानी
अरविंद केजरीवाल ने मंच से श्रीगंगानगर की जनता को एक कहानी भी सुनाई। कहानी के अंत में जनता से विनती करते हुए कहा, अगली बार वोट डालना तो ऐसे आदमी को वोट डालना जिसको इतनी समझ हो कि दो हजार का नोट चलाना है कि बंद करना है।
हर जिलों में निकलेगी तिरंगा यात्राएं
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। पार्टी की ओर से प्रदेश के हर जिलों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। जयपुर में 13 मार्च को दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल ने इसका आगाज किया था। आज श्रीगंगानगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। अब तक पांच हजार से ज्यादा पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रदान कर दी गई है।
यह भी पढ़ें - Video : सीएम अशोक गहलोत का तोहफा, मनपसंद मोबाइल लो पैसा राजस्थान सरकार देगी
200 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
राजस्थान विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रदेश 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी राजस्थान में अपने संगठन को मजबूत रह रही है। प्रदेश सहित जिला स्तर पर भी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
Updated on:
18 Jun 2023 05:27 pm
Published on:
18 Jun 2023 04:45 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
