8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Elections 2022 : अखिलेश ने लॉन्च की समाजवादी इत्र, स्वतंत्रदेव बोले- चाहे जितना इत्र लगा लें अब जनता आकर्षित नहीं होने वाली

UP Assembly Elections 2022 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी इत्र के बहाने अखिलेश यादव पर जमकर तीखे शब्दबाण चलाये। उन्होंने कहा कि जो 24 घंटे मोहम्मद अली जिन्ना के नाम की माला जपता हो उसे प्रदेश का विकास कभी नहीं दिख सकता, उसे तो सिर्फ विभाजन के ही स्वप्न दिखाई देते हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Nov 10, 2021

akhilesh_yadav_swatantra_dev_singh.jpg

लखनऊ. UP Assembly Elections 2022- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर उनके द्वारा लांच किए गए समाजवादी इत्र पर निशाना साधा और कहा कि इस इत्र से समाजवादी पार्टी के पापों की दुर्गंध नहीं जाने वाली है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, गुंडाराज अपराधी व अपराध तथा सरकारी धन की खुली लूट के संरक्षण से उत्पन्न हुई विषैली गंध मिट नहीं सकती है। इससे त्रस्त होकर ही जनता ने समाजवादी पार्टी को सत्ता से बेदखल किया था। प्रदेश की जनता अब दोबारा सपा के गुंडाराज व भ्रष्टाचार के जहरीले कॉकटेल को मौका नहीं देने वाली। इस इत्र से इनके पापों की दुर्गंध आती है।

स्वतंत्र देव ने कहा कि सपा मुखिया चाहे जितना भी इत्र लगा लें अब जनता उनकी तरफ आकर्षित होने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी अभी तक भूले नहीं हैं कि सपा कार्यकाल में किस प्रकार गुंडे, माफियाओं का महिमामंडन होता था। मंत्रियों की गाड़ियों में माफिया घूमते थे, सरकार आतंकवादियों के मुकदमे वापस ले रही थी। अब जब माफिया और गुंडों पर योगी सरकार कार्रवाई कर रही है, आज अपराधी खुद थानों में सरेंडर कर रहे हैं तो सपा मुखिया को दर्द हो रहा है। सपा राज में सरकारी संरक्षण में हुए अवैध कब्जों पर सरकार का बुलडोजर चल रहा है तो अखिलेश यादव को दर्द हो रहा है।

24 घंटे जिन्ना का नाम जपने वालों को नहीं दिखता विकास : भाजपा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि असलियत यह है कि जो 24 घंटे मोहम्मद अली जिन्ना के नाम की माला जपता हो उसे प्रदेश का विकास कभी नहीं दिख सकता। उसे तो सिर्फ विभाजन के ही स्वप्न दिखाई देते हैं। कहा कि मुजफ्फरनगर के दंगे और कैराना से पलायन सपा सरकार की विभाजनकारी नीतियों का ही परिणाम था। उन्होंने कहा कि शास्त्रीय संगीत और व्यवसाय के क्षेत्र में पहचान रखने वाले कैराना में सपा सरकार ने अराजक तत्वों और गुंडों को परम समर्थन देकर उसकी पहचान छीनने की कोशिश की गई।

यह भी पढ़ें : पैराशूट महिला जो बनीं यूपी की मुख्यमंत्री, सख्त निर्णयों लिए थीं विख्यात