
Thana Bhawan Assembly Elections Result 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election Results 2022) के नतीजे आ चुके हैं। वेस्ट यूपी के शामली जिले की थाना भवन विधानसभा सीट पर भाजपा को बड़ा झटका लगा है। गन्ना मंत्री सुरेश राणा बुरी तरह हार गए हैं। सुरेश राणा को रालोद उम्मीदवार अशरफ अली खान ने 10289 मतों से हरा दिया है। थाना भवन सीट से सुरेश राणा को 72080 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि रालोद प्रत्याशी अशरफ अली खां ने 82566 वोट हासिल किए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी सत्यम को महज 649 मत मिले हैं।
बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना की शुरुआत से ही रुझानों में भाजपा उम्मीदवारों को बढ़त मिल रही थी, जिसके चलते भाजपा एक बार फिर से यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।
दूसरी बार भाजपा के टिकट पर लड़े थे चुनाव
गन्ना मंत्री सुरेश राणा थाना भवन सीट से दूसरी बार भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे। 2017 के चुनाव में जीतकर सुरेश राणा विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद योगी सरकार ने उन्हें राज्यमंत्री के पद से नवाजा था और इसके बाद यूपी कैबिनेट मंत्री बने थे।
नाहिद हसन ने फिर हासिल की जीत
वहीं, शामली की कैराना सीट से भी भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा है। पलायन मुद्दे को लेकर सुर्खियों में रही कैराना सीट पर इस बार भी सपा प्रत्याशी नाहिद हसन ने जीत हासिल की है। कैराना सीट से चौथे राउंड में मृगांका सिंह ने नाहिद हसन पर मामूली बढ़त जरूर बनाई, लेकिन अंत में जीत का ताज नाहिद हसन के सिर ही सजा है। उन्होंने मृगांका सिंह को 28283 वोटों से हरा दिया है।
Published on:
10 Mar 2022 06:57 pm
बड़ी खबरें
View Allचुनाव
ट्रेंडिंग
