उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर गुरुवार सुबह से वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे चलेगा, हालांकि शाम छह बजे के बाद भी जिन मतदान केंद्रों पर लाइनें रहेगीं वहां वोटिंग कराया जाएगा। इस दौरान गुरुवार सुबह उम्मीदवार भगवान की पूजा-अर्चना के बाद पोलिंग बूथ की ओर रवाना हो रहे हैं।