10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Election 2022: गुंडागर्दी यानी सपा, चौतरफा विकास का उजियारा यानी भाजपा – स्वतंत्र देव सिंह

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने शुक्रवार को प्रयागराज के कोरांव, बस्ती के कप्तानगंज और सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में जनसभाएं संबोधित कीं। वहीं शाम को उन्होंने सिराथू में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समर्थन में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संवाद किया। स्वतंत्र देव ने कहा कि भाजपा आई तो चौबीस घंटे बिजली से गांव से लेकर शहर तक जगमगा गया और कानून व्यवस्था ऐसी टाइट हुई की माफिया और गुंडों की जिंदगी में अंधेरा छा गया।

2 min read
Google source verification
गुंडागर्दी यानी सपा, चौतरफा विकास का उजियारा यानी भाजपा - स्वतंत्र देव सिंह

गुंडागर्दी यानी सपा, चौतरफा विकास का उजियारा यानी भाजपा - स्वतंत्र देव सिंह

UP Election 2022: 2017 के पहले प्रदेश में अपराध, गुंडागर्दी और जरायम का सपा माडल प्रदेश की जनता भूली नही हैं। उसे बिना बिजली के डर के साए में गुजारी गई अंधेरी रातें भी याद है। भले ही सपा के नेता यह घटनाएं भूल जाने का नाटक कर जनता के बीच वोट मांगने पहुंच गए हो लेकिन प्रदेश की जनता कुछ भी नहीं भूली है। यह बातें शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव भूल गए हैं कि चुनाव के एक महीने पहले तक सपा जमीन से नदारद थी। अखिलेश ये भूल गए हैं कि उन्होंने पांच साल के लिए यूपी की जनता को अपराधियों और गुंडों के हवाले कर दिया था। अखिलेश ये भूल गए हैं कि सपा के शासन में लोगों ने लालटेन और मोमबत्तियां जलाकर अपनी रातें गुजारी हैं।

स्वतंत्र देव ने कहा कि भाजपा आई तो चौबीस घंटे बिजली से गांव से लेकर शहर तक जगमगा गया और कानून व्यवस्था ऐसी टाइट हुई की माफिया और गुंडों की जिंदगी में अंधेरा छा गया। प्रदेश अध्यक्ष ने शुक्रवार को प्रयागराज के कोरांव, बस्ती के कप्तानगंज और सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में जनसभाएं संबोधित कीं। वहीं शाम को उन्होंने सिराथू में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समर्थन में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संवाद किया।

यह भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी वोट लेने के लिए झूठ बोलते हैं- राहुल गांधी

कोरांव की जनसभा में सपा सरकार के अराजक शासन पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस मजबूत तब होती है जब शासन लोहे की जंजीर जैसा हो। योगी सरकार ने ऐसी सख्ती कर रखी है कि यूपी में अपराध का पत्ता भी नही डोलता। सिंह ने कहा कि मित्रों वह दिन भूलना नहीं है जब खेतों से ट्रैक्टर और घर से भैंस चोरी हो जाती थी. गुंडागर्दी का ये आलम था कि बहन-बेटियों को सरेआम गुंडे छेड़ते थे, उनकी स्कूटी उठा ले जाते थे और पुलिस रिपोर्ट तक नहीं लिखती थी। आज वह सबकुछ इतिहास बन चुका है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम लोग विकास के नाम पर चुनाव लड़ रहे हैं। गरीबों के कल्याण के लिए चुनाव लड़ रहे हैं जबकि समाजवादी पार्टी के नेता परिवार के लिए चुनाव मैदान मे हैं। याद रखिए सपा में काम करने वाला कभी जीवन में अध्यक्ष नहीं बन सकता क्योंकि वह पारिवारिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सभी लोग खुशहाल हैं केवल गुंडे और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के चारों चरण में भाजपा को जनता का अपार समर्थन मिला है। आगे होने वाले मतदान में भी भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है। 10 मार्च के बाद जब परिणाम आएगा तो अखिलेश यादव जी का मोबाइल स्विच ऑफ हो जाएगा लोग फोन मिलाते रहेंगे फोन ही नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें: छठे चरणके कुल 676 उम्मीदवारों में से 182 प्रत्याशी दागी, 253 करोड़पति

उन्होंने कहा कि लगभग 46 लाख परिवारों को अपने सपनों का घर मिला और साथ-साथ पानी-बिजली का कनेक्शन भी दिया गया। जनधन खाते के जरिए सीधे योजनाओं का लाभ उनके खाते में तक पहुंचाया गया। प्रदेश के सभी गरीबों को महीने में दो बार निःशुल्क राशन दिया गया। उज्ज्वला योजना से अब गांव की भी महिलाएं गैस के चूल्हे पर खाना बना रही हैं। खाना बनाते हुए अब मेरी माताओं बहनों के आंसू नहीं निकलते।